जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT;
प्रदेश के किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि सरकार किसानों के हित की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के किसान भी सरकार की योजनाओं से जुड़कर बेहतर उत्पादन के क्षेत्र में आगे आए हैं। सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए खेती के कार्य करते समय दुर्घटना होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को चार लाख रूपए की राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को भी राहत देने का प्रावधान हैं। श्री बिसेन ने कहा कि किसानों को कृषि योजनाओं का सहूलियत से लाभ मिले, इस बात के दृष्टिगत सरकारी योजनाओं में अनुदान की पात्रता के लिए अब सामग्री एमपी एग्रो से खरीदने की बाध्यता खत्म की गई है। किसी भी पंजीकृत कंपनी से सामग्री खरीदने पर भी किसान को अनुदान की पात्रता होगी। कार्यक्रम में श्री बिसेन द्वारा कृषकों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील कीईगई है। साथ ही कहा गया कि वे अपनी आय को बढ़ाने के लिए नई कृषि पद्धतियों एवं तकनीकियों को अपनाएं।
बिसेन सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला-प्रदर्शनी एवं कृषक संगोष्ठी के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की बेहतर तैयारी करवाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में कृषि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान श्री बिसेन द्वारा हरदा कृषि उपज मंडी कार्यालय भवन के लिए 2 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मनीष निषाद, विधायक श्री संजय शाह, पुर्व राजस्व मंत्री श्री कमल पटेल, सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री संतोष पाटिल, मंडी अध्यक्ष श्रीमती अजबबाई, जनपद अध्यक्ष श्रीमती फुंदाबाई, खिरकिया जनपद उपाध्यक्ष श्री सुदीप पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवंकिसान मौजूद थे। अपने संबोधन में श्री बिसेन ने किसानों का आव्हान किया कि खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए किसानों को बहुद्देशीय खेती की ओर आगे बढें। किसानों को चाहिए कि सरकार के पांच वर्षों में कृषि आय दुगुनी करने के रोडमेप के साथ जुड़कर अपनी आय में इजाफा करें।
प्रदेश को लगातार पांचवीं बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिलना किसानों की मेहनत और सफलता को दर्शाता है। किसानों को फसल का सही दाम मिले इस बात के लिए भी सरकार हमेशा सजग है। सब्जी और फूलों की खेती में भी जिले के किसान अब आगे आ रहे हैं। सरकार हमेशा किसानों के साथ रहकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए कार्यकर रही है। सरकार के प्रयासों के चलते कृषि फिर उत्तम व्यवसाय में बदल रही है। प्रदेश में सिंचाईं का रकबा बढ़ रहा है एवं किसान खुशहाल हो रहा है। किसानों से अपेक्षा है कि कृषि को आधुनिक बनाएं एवं सरकार के कृषि विकास के प्रयासों मेंसहभागी बनें। कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि मंत्री द्वारा गौमाता के पूजन के साथ ही कन्या पूजन भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मदा स्वास्थकार्ड, यंत्रों पर अनुदान का वितरण भी किया गया। अतिथयों द्वारा प्रर्दशनी का अवलोकन भी किया गया।
