जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

पुलिस आयुक्त (CP) श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री पंकज श्रीवास्तव एवं पुलिस उपायुक्त (DCP) अपराध – श्री अखिल पटेल, अति. पुलिस उपायुक्त(Add DCP) श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) सायबर श्री सुजीत तिवारी के दिशा निर्देशन में क्राईम ब्रांच (साइबर) जिला भोपाल की टीम ने, ICICI बैंक के फर्जी कर्मचारी बनकर कॉल कर लोगों से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक ठगी करने वाले 4 आरोपियों को साइबर क्राईम ब्रांच भोपाल द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।
अपराध क्र. 68/24 धारा – 419,420 भादवि की विवेचना थाना क्राइम ब्रांच जिला भोपाल द्वारा की जा रही थी, जिसमें आवेदक को ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड बनाकर देने के बहाने फर्जी लिंक भेजकर बैंक खाते से कुल राशि 60180/-रू. निकाल कर धोखाधडी की गई। आवेदन जांच पर आए तथ्यों के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच में अपराध क्र. 68/24 धारा– 419,420 भादवि का कायम किया गया। जिसको गंभीरता से लेते हुये त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई।
तरीका वारदात:- आरोपीयों द्वारा विभिन्न बैंक आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को धोखाधड़ी पूर्वक फ्री में क्रेडिट कार्ड बनाने का प्रलोभन देकर लिंक भेजते हैं। लिंक में जानकारी भरवाकर लोगों के खाते से धोखाधड़ी पूर्वक ठगी करते हैं पैसे लेने के लिए आरोपीगण खाते एवं कॉलिंग करने के लिए मोबाईल न. टेलीग्राम एप से संपर्क कर प्राप्त करते हैं।
पुलिस कार्यवाही:- सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यों एवं तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर धोखाधड़ी पूर्वक ठगी करने वाले 04 आरोपीगण को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया जिससे अपराध में प्रयुक्त 10 मोबाईल फोन, 09 सिमकार्ड एवं बैंक पासबुक को जप्त किया गया।
पुलिस टीम:- उनि देवेद्र साहू, सउनि चिन्ना राव, प्र.आर. आदित्य साहू, आरक्षक यतिन चौरे, आरक्षक प्रशांत शर्मा, म.आरक्षक प्राची, आरक्षक सूरज, आरक्षक राहुल कुमार, आरक्षक हरीश, आरक्षक लवकुश, आरक्षक अभिषेक चौधरी थाना क्राईम ब्रांच भोपाल।
नाम आरोपीगण:-
क्रं. नाम आरोपी शिक्षा अपराध में भूमिका
1. रजत वर्मा पिता संजीव कुमार वर्मा नि. रामा बिहार थाना अमन विहार जिला रोहिणी दिल्ली ग्रेजुएट कॉल सेंटर संचालक
2. ध्रुव पिता रमेश उम्र 21 साल नि. रोहिणी थाना बुध विहार दिल्ली ग्रेजुएट कॉल सेंटर संचालक,
3 . रजीत शर्मा पिता गुड्डु शर्मा उम्र 19 साल नि. भरत विहार बेगमपुर रोहिणी दिल्ली 12वीं फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कॉलिंग करना एवं कमीशन पर खाते उपलब्ध कराना
4. देव माथुरिया पिता स्व. अशोक कुमार माथुरिया उम्र 20 साल नि. रामा विहार अमन विहार रोहिणी दिल्ली 12वीं फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाने के लिए कॉलिंग करना एवं कमीशन पर खाते उपलब्ध कराना।
नोटः- साइबर क्राइम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
