सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में असुविधाओं व डाक्टरों की कमी से मरीज परेशान | New India Times

आसिफ शाह, भिंड ( मप्र ), NIT; ​सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में असुविधाओं व डाक्टरों की कमी से मरीज परेशान | New India Timesमौ नगर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र की बड़ी विडंबना यह है कि यहां पर 6 डाक्टरों के पोस्ट हैं लेकिन केवल दो ही डाक्टर पोस्टेड हैं। स्टाफ की कमी से झूझते इस स्वास्थ केंद में चार माह पूर्व हुई डिलेवरी एवं टी टी आपरेशन हुए थे। डिलेवरी एवं आपरेशन की सरकार द्वारा मिलने वाली प्रोत्साहन राशि के लिये भटक रहीं रेखा देवी पत्नी राकेश वार्ड 8 मौ, पिंकी यादव पत्नी दीपक, विमलादेवी पत्नी अनार सिंह, परवीन पत्नी सानु वार्ड 11 ने प्रोत्साहन की मिलने वाली राशि की आशा ही छोड़ दी है। उनका कहना है कि अस्पताल के चक्कर काट काट कर वह परेशान हो गई हैं। 

प्रभारी डॉ राहुल भदौरिया ने बताया है कि हितग्राहियों को शीघ्र राशि उपलव्ध कराई जायेगी। उधर कांग्रेस नेता एवं मौ कृषि उपज मण्डी के उपाध्यक्ष राजीव कौशिक ने कहा है कि मौ शा.स्वास्थ केंद्र की यह दुर्दशा हो रही है जबकि क्षेत्रीय मंत्री यहां मौजूद हैं।क्षेत्रीय मंत्री के होते हुये भी स्वास्थ केंद्र में चिकत्सकों के पद नहीं भरे जा सके हैं,  चार पद खाली हैं। मौ वासियों को स्वास्थ सेवाओं का लाभ ठीक से नहीं मिलता है। महिला चिकत्सक न होने से महिलाएं स्वास्थ सेवाओं के लाभ से वंचित हैं। भाजपा सरकार के वादे खोखलेे साबित हो रहे हैं।

  • अग्नि पीडतों से मिले मौ मण्डी उपाध्यक्ष

गोहद विकाश खण्ड के ग्राम मकाटा में लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने मौ कृषि मण्डी के उपाध्यक्ष राजीव कौशिक गांव मकाटा में पहुंचे और अग्नि पीडतों से मिलकर उनके नुकसान को देखा और उन्हें ढारस बंधाया और शीघ्र ही सहायता राशि दिलाने की बात कही। अग्नि पीड़ितों में सुरेश सिंह, उदय सिंह, निरंजन सिंह का अधिक नुकसान हुआ है। वहीँ ग्राम मडरोली में बारूद से जली बच्चियों को देखने गांव मडरोली में पहुंचकर घायल बच्चों को देखा और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.