अनियंत्रित कंटेनर ने बारातियों की कार को रौंदा, दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​

अनियंत्रित कंटेनर ने बारातियों की कार को रौंदा, दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत | New India Timesमध्य प्रदेश के धार जिले के धामनोद क्षेत्र के गणपति घाट पर बारातियों की कार के पीछे चल रहा केन्टेनर अचानक अनियंत्रित हो कर कार पर चढ़ गया। जिस से मौके पर ही दूल्हा समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह सभी सीहोर जिले की इछावर तहसील के निवासी थे। 

मिली जानकारी के अनुसार जाट परिवार की बारात धार जिले के मनावर में सिरसी गांव जा रही थी। घाट पर टवेरा कार में सवार बारातियों के वाहन के पीछे चल रहा एक कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर कार पर चढ़ गया। जिस से मौके पर ही 8 लोगों ने दम तोड़ दिया।आस-पास से गुजर रहे लोगों ने घायलों को तुरंत बाहर निकाला और पुलिस तथा एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस द्वारा उन्हें पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 2 घायलों को इंदौर रेफर कर दिया गया।​

अनियंत्रित कंटेनर ने बारातियों की कार को रौंदा, दूल्हा समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत | New India Times

  • मृतकों के नाम

1- मुकेश पिता जगदीश जाट निवासी ग्राम रूगदी इच्छावर (दूल्हा)

2 – टीना पिता बिरम जाट 14 वर्ष

3 – सुरेश पिता मोहनलाल जाट

4 – नंदलाल पिता गोविंद

5 – राधेश्याम पिता बद्रीप्रसाद जाट

6 – महेश पिता बद्रीप्रसाद जाट

7 – बाबूलाल पिता काशीराम जाट

8 – कैलाश पिता प्रभुलाल

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.