इटवा प्रीमियम लीग 7वां सीजन के चौथे दिन आजमगढ़ और महराजगंज के बीच खेला गया तीसरा लीग मैच | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

इटवा प्रीमियम लीग 7वां सीजन के चौथे दिन आजमगढ़ और महराजगंज के बीच खेला गया तीसरा लीग मैच | New India Times

इटवा स्थित माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज के मैदान पर इटवा प्रीमियम लीग 7वां सीजन के चौथे दिन तीसरा लीग मैच आजमगढ़ और महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें आजमगढ़ ने शानदार खेल की बदौलत 22 रन से इस मुकाबले को अपने नाम किया। मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करने वाले सादिक सुलतान को मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने 70 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी किया।

मैच में महराजगंज टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आजमगढ़ टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 206 रन बनाए, जिसमें सादिक सुलतान 70, हसन 38, अल्तमश 46 रन बनाए। महराजगंज की तरफ से गेंदबाज़ी करते हुए प्रदीप 2 व शेरू ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी महराजगंज की टीम ने 8 विकट खोकर 185 रन ही बना पाई। जिसमें शशिकांत 47, प्रदीप 46 रन का योगदान दिया। आजमगढ़ के तरफ से अच्छी गेंदबाजी करते हुए वामिक ने 4 विकट चटकाए।

पुरस्कार रामाकांत दिवेदी, अनीस रजा, हन्नान खान के हाथों दिया गया। इस दौरान आरिफ मकसूद, फिरोज रायनी, मोहसिन मैनेजर, कमाल अहमद, राजा जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.