फ्रेंड्स फॉर एवर के सहयोग से लड़कियां सीखेंगी हॉकी | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

फ्रेंड्स फॉर एवर के सहयोग से लड़कियां सीखेंगी हॉकी | New India Times

सामाजिक सरोकारों का पर्याय बन चुकी फ्रेंड्स फॉर एवर संस्था ने जिले की महिला हॉकी खिलाड़ियों को नवरात्रि में बड़ी सौगात दी है। गोलपोस्ट और कीपिंग किट के बिना प्रैक्टिस कर रही खिलाड़ी लड़कियों को फ्रेंड्स फॉरएवर ने दो गोल पोस्ट और कीपिंग किट देकर मजबूत तैयारी के साथ अभ्यास करने का संदेश दिया है। शहर की गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी को फ्रेंड्स फॉर एवर ने बड़ी सहायता उपलब्ध कराई है। फ्रेंड्स फॉर एवर ने गुरुनानक हॉकी स्पोर्ट्स एकेडमी को 40 हजार रुपये की कीमत की गोल कीपिंग किट और दो गोल पोस्ट डोनेट किए हैं। जिसकी मदद से अब जिले की लड़कियां फ्रेंड्स फॉरएवर के सहयोग से हॉकी सीख सकेंगी। शहर के गुरुनानक इंटर कॉलेज के मैदान पर पूर्व नेशनल हॉकी प्लेयर तृप्ति अवस्थी लड़कियों को हॉकी की निःशुल्क कोचिंग देती हैं। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी की अभी हाल ही में स्थापना हुई थी। जिसका शुभारम्भ ओलंपिक हॉकी में  भारत की तरफ से खेलने वाले अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुजीत कुमार व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अविनाश श्रीवास्तव और महेंद्र सिंह बोरा ने किया था।जिले में स्पोर्ट्स एकेडमी की शुरुआत तो हो गई। पर संसाधनों के अभाव में खिलाड़ियों का प्रशिक्षण बाधित हो रहा था। गुरुनानक स्पोर्ट्स एकेडमी की सचिव/कोच तृप्ति अवस्थी ने संसाधन जुटाने के लिए नामचीन फ्रेंड्स फॉरएवर से अपनी समस्या बताई। लड़कियों को हॉकी की कोचिंग दे रही तृप्ति अवस्थी ने बताया कि गोलपोस्ट और कीपिंग किट न होने की वजह से प्रशिक्षण बाधित होता है। फ्रेंड्स फॉर एवर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजपाल सिंह और सचिव ऋषभ त्यागी ने लड़कियों, खेल और हॉकी को बढ़ावा देने के लिए फ्रेंड्स फॉरएवर से जुड़े लोगों के सहयोग से 40,000 रुपयों की लागत से हॉकी गोलपोस्ट और कीपिंग किट स्पोर्ट्स एकेडमी को उपलब्ध कराए। अध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि खिलाड़ी लड़कियों को मदद की जरूरत थी। संसाधनों के अभाव में प्रैक्टिस सही तरीके से नहीं हो पा रही थी। हॉकी खिलाड़ियों का सहयोग कर फ्रेंड्स फॉरएवर ने यह समस्या दूर कर दी है। सचिव ऋषभ त्यागी ने कहा कि जिले की कई लड़कियां राष्ट्रीय स्तर तक हॉकी खेल कर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। मौजूदा समय मे जब हॉकी अपना ग्लैमर खो चुकी है। तब हॉकी के खेल को पुनर्जीवित करने की दिशा में उठाया गया यह कदम बेहतर परिणाम दे सकता है।अध्यक्ष राजपाल सिंह की अगुआई में फ्रेंड्स फॉरएवर के सदस्य अंशुमान मिश्रा, दुर्गेश वर्मा, मनोज सिंह, विजय मिश्रा, मयंक अवस्थी, सुमित अरोड़ा व धनन्जय मिश्रा ने 40,000 रुपयों की चेक कोच तृप्ति अवस्थी को भेंट की। खेल और विशेष रूप से हॉकी को बढ़ावा देने वाली इस मुहिम में सदस्य अनुराग पाण्डेय, सौरभ चौधरी, मनमीत सिंह, राकेश कुमार, पुनीत अग्रवाल,प्रतीक श्रीवास्तव, उमंग गुप्ता, सौरभ अवस्थी,योगेश शुक्ला, पवन जायसवाल, दुर्गेश वर्मा,सतीश त्रिवेदी, सुचित सिंह, शरद मिश्रा, अभिषेक तिवारी,अजय राना, अनूप वर्मा,वरुण मिश्रा, श्यामेन्द्र गुप्ता,विनोद गुप्ता,विक्की कपूर,विपुल सेठ,धीरज श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विजय शुक्ल, सौरभ प्रकाश सिंह अभिलाष शर्मा, ज्ञान प्रकाश, अरुण द्विवेदी, और टीजे सिंह इत्यादि करीब सौ लोगों ने सहयोग किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.