भाजपा के लोकमान्य तिलक मंडल की कार्यकारणी में 23 और सरदार पटेल मंडल की कार्यकारणी में 25 पदाधिकारियों को सौंपी गई ज़िम्मेदारीे | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा के लोकमान्य तिलक मंडल की कार्यकारणी में 23 और सरदार पटेल मंडल की कार्यकारणी में 25 पदाधिकारियों को सौंपी गई ज़िम्मेदारीे | New India Times

रविवार देर शाम को भारतीय जनता पार्टी के दो मंडलों में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें दोनों मंडलों ने कुल 48 नवीन पदाधिकारियों को ज़िम्मेदारी सौंपी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बुरहानपुर डॉ. मनोज माने की सहमति से लोकमान्य तिलक मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे ने 23 और सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौड ने 25 पदाधिकरियों की नियुक्ति की हैं। लोकमान्य तिलक मंडल में छह-छह उपाध्यक्ष, मंत्री, दो-दो महामंत्री, सह मीडिया प्रभारी, एक-एक कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल मंडल में भी इन्हीं पदों पर नियुक्ति की गई हैं। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बुरहानपुर संजय वारुड़े ने दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.