कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क, 'हाथ बदलेगा हालात' | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क, 'हाथ बदलेगा हालात' | New India Times

झाबुआ-रतलाम लोकसभा सीट चुनाव के लिए वोट डालने की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे भीषण गर्मी में भी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारी कार्यकर्ता चुनावी जनसंपर्क प्रचार जी जान लगाकर तिलमिलाति धुप में भी कर रहे हैं।

कांग्रेस का तूफानी जनसंपर्क, 'हाथ बदलेगा हालात' | New India Times

इसी के चलते कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में झाबुआ जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष श्वेता (गंगा) मोहनिया कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया की धर्म पत्नी श्रीमती कल्पना भूरिया, डॉक्टर विक्रांत भूरिया की धर्म पत्नी डॉक्टर शीना भूरिया, कांग्रेस महिला सदस्य शीला मकवाना, सायरा बानो, सुनीता अलावा, सुमन बघेल, जोता बाई, शायदा भाबर, संजीदा कटारा, आदी महिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी पुरी टीम के साथ ढोल ताशो के साथ शहर एवं ग्रामीण अंचलों में घर-घर दस्तक देकर कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए कांग्रेस की 5 गारंटी हिस्सेदारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय,आदी जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराते हुए कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

By nit