बेसबॉल की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए पंखुरी, कंचन, अंजलि, मधु, हर्षिता, उपासना और मासूम का हुआ चयन | New India Times

पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बेसबॉल की ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए पंखुरी, कंचन, अंजलि, मधु, हर्षिता, उपासना और मासूम का हुआ चयन | New India Times

पुणे में 24 मार्च से 28 मार्च तक होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय की बेसबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के दौरान प्रशिक्षक पंकज दुबे ने बताया कि नगर की सात बालिकाएं पंखुरी दुबे, कंचन जाटव, मधु जाटव अंजलि झा, हर्षिता बघेल, उपासना शर्मा, एवं मासूम श्रीवास्तव ने जीवाजी विश्वविद्यालय की महिला बेसबाल टीम में चयन होने में कामयाब रही हैं। सात खिलाड़ियों के जीवाजी विश्वविद्यालय की टीम में चयनित होने पर एसडीएम दिव्यांशु चौधरी एसडीओपी विवेक शर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र दुबे संभागीय कीड़ा अधिकारी कैलाशपुरी गोस्वामी, पारस गुर्जर, गजेंद्र सिंह जाट, रामकिशन शर्मा (डूडू ), मदन गुप्ता,संतोष मोर, मनीष गुप्ता, जगदीश बोदानी, आनंद बिहारी मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, पंकज मंगल, राम बङेरिया, अनूप परांजपे, मनोज पाठक, चंद्रप्रकाश मेघानी, विकास माझी, शरद शर्मा, सुनील गुर्जर, विकास गुप्ता, जितेंद्र भार्गव आदि ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.