एनएसयूआई की शिकायत के बाद दिल्ली सीबीआई ने मप्र के कई ज़िलों में दबिश दे कर नर्सिंग कालेजों के दलाल एवं रिश्वतखोर सीबीआई निरीक्षक को किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

New India Times

मध्यप्रदेश में नर्सिंग घोटालों में हाईकोर्ट के निर्देश पर नर्सिंग कॉलेजों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे सीबीआई द्वारा जांच में कई ऐसे नर्सिंग कॉलेजों को भी क्लीन चिट दे दी गई थी जो मान्यताओं पर खरा नहीं उतरे थे। इसी को लेकर एनएसयूआई मेडिकल विंग के प्रदेश समन्वयक रवि परमार ने 15 अप्रैल को सीबीआई कार्यालय पहुंचकर शिकायत की थी  एनएसयूआई की शिकायत के बाद CBI ने कुछ विभागीय लोगों को भी जांच के रडार पर लिया।

सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम समेत अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर कार्यवाही की। बताया जा रहा है कि CBI निरीक्षक राहुल राज ने फर्जी नर्सिंग कॉलेज की सही रिपोर्ट पेश करने की एवज में 10 लख रुपए की मांग की थी। जिसे रिश्वत लेते हुऐ मलय नर्सिंग कॉलेज की चेयरमैन एवं प्रिंसिपल को भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से गिरफ्तार कर लिया गया।

अभी तक दिल्ली CBI ने निरीक्षक समेत कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को खिलाफ Sec. 120-B of IPC, r/w sec 7, 7А, 8, 9, 10 amended & 12 of PC Act, के तहत मामला दर्ज कर 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया है। वहीं एनएसयूआई नेता रवि परमार का कहना है कि एनएसयूआई की शिकायत पर ही दिल्ली सीबीआई ने कार्रवाई की है। एनएसयूआई दिल्ली सीबीआई को जल्द ही अन्य भ्रष्टाचारी निरीक्षकों एवं नर्सिंग फर्जीवाड़े में शामिल नर्सिंग कालेज संचालकों और दलालों की जानकारी सौंपेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.