अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्ष में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति की महिला टीम द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्ष में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति की महिला टीम द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति परिवार ने एटीवी स्थित माँ वैष्णो माता विद्या मंदिर के प्रांगण में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया। स्वस्थ राष्ट्रीय के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हुए ब्रज यातायात व पर्यावरण जनजागरूकता समिति की महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष श्रीमती बबिता सारस्वत ने पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का सफल संचालन किया, जिसमें स्थानीय बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपल्क्ष में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जागरूकता समिति की महिला टीम द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

इस अवसर पर समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि ज़ब देश के बच्चे व महिलाएं स्वस्थ होंगे तभी स्वस्थ भारत का निर्माण सम्भव है। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने महानगर टीम की सफल संचालन के लिए प्रशंसा की व कहा कि सभी को योग का नियमित अभ्यास करना होगा तभी राष्ट्रीय सशक्त व मजबूत बनेगा। महानगर अध्यक्ष श्रीमती बबिता सारस्वत ने कहा कि ज़ब महिलाएं किसी कार्य का बीड़ा उठाती हैं तो सफलता शत प्रतिशत प्राप्त होती है और हमारी महानगर की टीम ने इस योग शिविर को आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है। योग शिविर को आयोजित करने में विद्यालय के प्रबंधक व चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती सीमा मिश्रा का भरपूर सहयोग मिला।
पांच दिवसीय योग शिविर के समापन पर श्रीमती बबिता सारस्वत, श्रीमती श्वेता शर्मा (पूर्व पार्षद), श्रीमती वंदना सक्सेना, श्रीमती सीमा मिश्रा, श्रीमती नीरजा गौड़, श्रीमती अंजू गौतम, श्रीमती पूनम वार्ष्णेय, श्रीमती सुषमा शर्मा व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.