यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मांगरोल में 21 जून को योग दिवस के नवें संस्करण का आयोजन किया गया। गांव मांगरोल में योग दिवस के अवसर ग्राम पंचायत कर्मचारी एवं अन्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा योग किया गया। महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल मांगरोल के प्राचार्य भावेंद्र लाल संतानिया के नेतृत्व में योग किया गया। आर्युवेद विभाग के वैद्य राजवीर शर्मा जी के द्वारा योग कराया गया। उन्होंने योग के विषय पर प्रकाश डाला और बताया कि योग हमें निरोगी बनाता है और अपने सनातन संस्कृति से जोड़े रखता है। मनोज सोनी जिला संयोजक बजरंगदल ने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहेगा और जीवन मस्त रहेगा और हर हिंदू अपने सनातन संस्कृति से जुड़ा रहेगा। इस कार्यक्रम में शामिल अध्यापिका मंजू, सुनीता राठौर, निधि राठौर, संतोष पूरी, एदल सिंह, मोनू शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, परेश सोनी, राजवीर शर्मा, ओमप्रकाश लोधी, राकेश कुशवाह प्रतिनिधि सरपंच, जितेंद्र राठौर, रोहित राजपूत, कुलदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।
