पाचौरी से हथियार खरीदकर जा रहे दिल्ली के आरोपी को पुलिस ने खकनार में घेराबंदी कर दबोचा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पाचौरी से हथियार खरीदकर जा रहे दिल्ली के आरोपी को पुलिस ने खकनार में घेराबंदी कर दबोचा | New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उपपुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन श्री अतुल सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के कुशल निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में खकनार पुलिस को पाचौरी से हथियार खरीदकर जा रहे दिल्ली के एक आरोपी को पकड़ने में  सफलता मिली है।

पाचौरी से हथियार खरीदकर जा रहे दिल्ली के आरोपी को पुलिस ने खकनार में घेराबंदी कर दबोचा | New India Times

दिनांक 22.04.24 की सुबह खकनार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि खकनार के पुराने पेट्रोल पंप के पास तीन व्यक्ति खड़े हुए हैं जिसमें दो सिकलीगर है एवं एक व्यक्ति के पास बैग है। थाना प्रभारी निरी. विनय आर्य द्वारा तत्काल टीम गठित कर मौके के लिए रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा बताए गए व्यक्तियों की तरफ आगे बढ़ी तो दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से भाग गए और बैग लिए हुए खड़ा व्यक्ति भागने को हुआ जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अब्दुल कलाम बताया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें 10 पिस्टल पाई गई। जेब की तलाशी लेते एक मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी का मिला। पिस्टल रखने का लायसेंस पुछते आरोपी द्वारा नहीं होना बताया।

आरोपी का कृत्य आर्म्स एक्ट में दण्डनीय पाया जाने से आरोपी से 10 देशी पिस्टल हस्तनिर्मित कीमती करीबन 1,50,000/- रूपये एवं एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल कीमती 10,000 कुल 1,60,000/- की जप्ती की गई। आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पिस्टल लाने के संबंध में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वीरेंद्र और बहादुर सिकलीगर कल उसे पाचौरी लेकर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद 10 पिस्टल का सौदा 1.5 लाख में होने के बाद मुझे आज सुबह खकनार मेनरोड पर छोड़ने आए थे। तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खकनार में अप क्रमांक 300/24 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:- (1) अब्दुल कलाम पिता अब्दुल सलाम,उम्र 26 वर्ष निवासी मेरठ हाल मुकाम करोलबाग दिल्ली।

फरार आरोपी:- (2) वीरेंद्र पिता रिछपाल सिकलीगर उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम पाचौरी।

(3) बहादुर पिता ओंकार सिकलीगर ,उम्र 24 वर्ष निवासी, ग्राम पाचोरी

कुल जप्ति:-‌आरोपी से 10 अवैध देशी पिस्टल कीमती करीबन 1,50,000/- एवं एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल कीमती 10,000 कुल 1,60,000/- की जप्ती की गई।

सराहनीय कार्य:- सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खकनार निरी. विनय आर्य, सउनि. अमित हनोतिया, आर. शादाब अली, आर. संदीप कास्डे, आर. शुभम की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.