आपस में टकराई दो तेज़ रफ़्तार बाइक, दो की मौत, दो घायल | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

नेशनल हाइवे 44 धुलतरा टिकरिया नवनिर्मित शिव धाम के पास दोपहर करीब 1 बजे दो तेज़ रफ़्तार बाइक आपस में टकरा गईं जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल है जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

आपस में टकराई दो तेज़ रफ़्तार बाइक, दो की मौत, दो घायल | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे शिव धाम धुलतरा के पास दोपहर करीब 1 बजे दो बाइक प्लैटिना और पल्सर आमने-सामने तेज रफ्तार के चलते टकरा गई। बजाज प्लैटिना बाइक एमपी 15 MY9521 बुरी तरह चकनाचूर हो गई जिस पर सवार खंडेराव निवासी नीतेश प्रजापति की घटनास्थल पर मौत हो गई वहीं पल्सर बाइक पर सवार बाजार वार्ड निवासी किशोरी पटेल को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं गंभीर हालत में कपिल शर्मा एवं संदीप बैरागी निवासी देवरी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

इस मामले में देवरी पुलिस थाना में कार्यरत उप निरीक्षक कुजूर ने बताया कि नेशनल हाइवे टिकरिया दोपहर 1:00 बजे हुए एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिसमें बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है मामले की जांच की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.