भाजपा मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने बुरहानपुर पहुंचकर  अटल स्मृति स्थल पर किया पुष्प अर्पित | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने बुरहानपुर पहुंचकर  अटल स्मृति स्थल पर किया पुष्प अर्पित | New India Times

शुक्रवार को मध्यप्रदेश- छग. भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल सुंदर नगर स्थित अटल स्मृति स्थल पहुंचे। उन्होंने अटल स्मृति स्थल पर पुष्प एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला मीडिया प्रभारी संजय वारुड़े ने बताया- क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने प्रस्तावित भाजपा कार्यालय की जमीन का अवलोकन भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने बताया- यहां हाईटेक भाजपा कार्यालय का निर्माण किया जाना है।  जिसमें कार्यालय के लिए जरूरी सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।

भाजपा मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने बुरहानपुर पहुंचकर  अटल स्मृति स्थल पर किया पुष्प अर्पित | New India Times

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन, उपाध्यक्ष श्री विपुल कानूगो, वरिष्ठ श्री बलराज नावानी, जिला मंत्री श्रीमती सुधा चौकसे, कोषाध्यक्ष श्री कैलाश पारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती किरण रायकवार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री ईश्वर चौहान, अजा महामंत्री श्री शिवकुमार पासी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सुनील वाघे, मंडलाध्यक्ष श्री अक्षय मोरे, श्री देवेंद्र राठौर, कार्यालय मंत्री श्री करण प्रजापति, सह कार्यालय मंत्री श्री नरेश  हासनंदानी, सह मीडिया प्रभारी श्री राकेश पूर्वे, सोशल मीडिया प्रभारी श्री युवराज महाजन, पार्षद श्री धनराज महाजन, श्री रितेश सरोदे, पार्षद प्रतिनिधि श्री हेमंत महाजन, मंडल-भाजयुमो महामंत्री श्री लोकेश ढाले सहित अन्य उपस्थित रहे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री को भेंट दिया पुरातत्व महत्व के मंदिरों व स्मारकों का चित्र

प्रवास के दौरान मप्र-छग क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने सुंदर नगर के भाजपा कार्यालय का अवलोकन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल का पार्टी के गमछे से स्वागत किया। बुरहानपुर के पुरातत्व महत्व के मंदिरों व स्मारकों का चित्र भेंट दिया। उन्होंने कार्यालय में लगे पार्टी के दिवंगत कार्यकर्ताओं के फोटो का अवलोकन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.