जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से जिला कारागार में 12 दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से जिला कारागार में 12 दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन ज़िला कारागार बहराइच में बंद बंदियों के लिए कारागार परिसर में किया गया। जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से 10 जून 2023 से 21 जून 2023 तक 12 दिवसीय योग शिविर का आयोजन ज़िला कारागार में बंद बंदियों के लिए किया गया।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से जिला कारागार में 12 दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

इस योग शिविर में योग प्रशिक्षिका सुश्री प्रतिष्ठा सिंह ने 12 दिन तक नियमित बंदियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न आसन एवं प्राणायाम सिखाया। उनके सहयोग में पंकज पांडेय, कारागार शिक्षक व पल्लवी पोरवाल ने योग प्रशिक्षिका के रूप में सहभाग किया।

जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान की ओर से जिला कारागार में 12 दिवसीय योग शिविर का किया गया आयोजन | New India Times

विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बहराइच श्री शिवेंद्र मिश्र और विशिष्ट अतिथियों के रूप में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रावस्ती, सिविल जज जूनियर डिवीजन श्रावस्ती, ज़िला कारागार अधीक्षक बहराइच राजेश यादव, ज़िला कारागार बहराइच जेलर आनंद कुमार शुक्ला, श्रीमति डॉ ज्योति सिंह, श्रीमति डॉ संगीता मेहता, लायंस क्लब की अध्यक्षा श्रीमती उषा खन्ना, रुचि पांडेय ने योग शिविर में प्रतिभाग किया, ज़िला कारागार प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत, सम्मान स्मृति चिन्ह एवं उत्तरीय पहना कर किया गया। अतिथियों ने योग करने से होने वाले लाभ के बारे में अपने अपने विचार प्रकट किए। संस्थान की ओर से जसवीर सिंह, श्रीमति श्रद्धा पांडेय, श्रीमति चरणजीत कौर, डॉ गर्वित मल्होत्रा, जगदीश केशरी, बृजेन्द्र पांडेय, शिवम् कुमार, आदित्य त्रिपाठी, स्पर्श शुक्ला पूरे आयोजन में उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.