आपने कितनी बार बीजेपी को भारी मतों से जिताया था, सागर ने फिर मन बना लिया है, फिर एक बार: प्रधानमंत्री | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

New India Times

साथियों देश के विकास के लिए मज़बूत सरकार कितनी जरूरी होती है यह एमपी तथा सागर के लोग अच्छे से जानते हैं, विकास तब होता है जब सही नीतियां तथा सही विशन हो विकास तब आया जब कांग्रेस गई और बीजेपी आई कांग्रेस के समय में एमपी की पहचान। बीमारू राज्य की थी जो अब बीजेपी राज्य में नई ऊंचाइयां छू रहा है। केन बेतवा बंडा वृहद सिंचाई योजना का काम बीजेपी ने शुरू करवाया अच्छे हाइवे सहित अन्य प्रगति पथ बीजेपी सरकार की देन है।

आपने कितनी बार बीजेपी को भारी मतों से जिताया था, सागर ने फिर मन बना लिया है, फिर एक बार: प्रधानमंत्री | New India Times

केंद्र ने एमपी को साढ़े तीन सौ से ज्यादा रेल परियोजनाओं की सौगात दी है, सागर में मेडिकल तथा अस्पताल बनवाए हैं, 50 हजार करोड़ की लागत से बीना रिफायनरी का विस्तार किया गया है
आपकी अपेक्षाएं शिक्षा स्वास्थ्य की पूरी हो रही है
इस क्षेत्र का अब औधोगीकरण किया जाएगा एमपी सरकार इस हेतु प्रयास कर रही है। सभा में माताएं भी आई हैं मोदी सरकार ने हमेशा आपकी चिंता की है गरीब कल्याण का कार्य निरंतर जारी है, आपको गारंटी देता हूं की अगली 5 सालों तक आपको राशन की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है स्वसहायत समूह की तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का संकल्प लिया है जो मैं पूरी करके दिखाऊंगा कांग्रेस की इसी सच्चाई सामने आई है की सारा देश जानकर सन्न रह गया।

हमारा संविधान यह सुनिश्चित करता है की धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा लेकिन कांग्रेस ने सालों पहले धर्म के आधार पर आरक्षण का संकल्प लिया था जो साल दर साल दोहरा रहे हैं
2004 में आंध्र प्रदेश में इन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण देकर संविधान की पेंट में चुरा घोंपा है
कांग्रेस की तैयारी है की sc st obc का 15% कोटा काटकर धर्म के आधार पर रिजर्वेशन देने की 8 है
कर्नाटक में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था जो बीजेपी सरकार आते ही हमने अलग किया, अब एक बार फिर उनकी यही कोशिश है और उन्होंने चालाकी कर पिछले दरवाजे से ऐसा करने की तैयारी कर रही है ओबीसी का हक छीन कर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया कोंग्रेस इसे पूरे देश में लागू करना चाहती है साथियों यह खतरनाक खेल आपकी आने वाली पीढ़ियों को तबाह कर देता
कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की हत्या कर संविधान की आत्मा को ठेस पहुंचाई है।

इनके मंसूबों पर ताला लगाने के लिए हमें 4 सौ पर चाहिए साथियों आपको चोट पहुंचाने के लिए कांग्रेस इतने पर नहीं रुक रही वह आपकी संपत्ति छीन लेना चाहती है उनके नेता बोलते हैं की एक्सरे करवाएंगे कांग्रेस सब कुछ खोजने में लगी है वो यह छीन लेंगे अगर आपके पास 2 घर गाड़ी है तो इन्होंने घोषित किया है की यह उनमें से एक ले लेंगी। साथियों आज उन्होंने कहा है की विरासत में मिली संपत्ति के बारे में कांग्रेस कहती है की वह आप अपनी संतानों को नहीं दे सकते कांग्रेस सरकार बनेगी तो वह लूट ली जाएगी कांग्रेस भारत के सामाजिक। मूल्यों  से कट चुकी है कांग्रेस को आपकी संस्कृति तथा पारिवारिक मूल्यों का अंदाजा नहीं रहा।

कांग्रेस का मंत्र है कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी कांग्रेस को देश के संविधान से नफरत है यह देश की साख तथा देश को कमजोर करने के लिए कुछ भी करते हैं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में क्या किया आपको याद होगा  भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को ठुकरा दिया इनका विरोध सिर्फ राम मंदिर से नहीं है बल्कि इनका विरोध मंदिर जाने वाले से भी है जब सागर में रविदास मंदिर का शिलान्यास किया था तो इन्होंने कहा था कि मंदिर क्यों बना रहे कुछ और बना देते इनको दलित संत का मंदिर बनना रास नहीं आ रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.