अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के उतर प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्तायाें के साथ मथुरा लाेकसभा से सांसद प्रत्याशी श्रीमती हेमा मालिनी के लिए मुस्लिम इलाकाें में घर- घर जाकर मुसलमानों काे ये समझा कर भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं कि मोदी जी का कहना है सबका साथ सबका विकास हाेना चाहिए। मुसलमान का नया नारा है ना दूरी है ना खाई है मोदी हमारा भाई है, दूसरी ओर तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाएं भी शुक्रिया मोदी भाई जान कहती हैं। इसलिए भाजपा को लेकर मुस्लिम अच्छी राय रखते हैं। कांग्रेस, सपा व बसपा सहित अन्य दलों ने मुसलमान को वोट बैक की तरह इस्तेमाल किया है। मुसलमान खुद जानते हैं और भाजपा को लेकर मुस्लिम अच्छी राय रखते हैं। मुस्लिम इलाकों में भी भाजपा के प्रति उत्साह है और हर बूथ पर मुस्लिमाें का वाेट भाजपा काे मिलेगा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी के नेतृत्व में, मथुरा जनपद के देहात के महावन, राया, मांट,काेसी,छाता आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क करके भाजपा प्रत्याशी श्रीमती हेमा मालिनी के लिए वोट मांग रहे हैं। जनसम्पर्क मे अकील उद्दीन भारती, आरिफ खान, अली अब्बास, कासिम मलिक, नासिर खान,आसिफ कुरैशी माेजूद रहे।
