18 व 19 जुलाई के दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ केम्प सम्पन्न, पूर्व सीकर जिलाप्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा की कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग सहायतार्थ केम्प के रुप मे जयंती मनाई | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

18 व 19 जुलाई के दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ केम्प सम्पन्न, पूर्व सीकर जिलाप्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा की कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग सहायतार्थ केम्प के रुप मे जयंती मनाई | New India Times

आज के भोतिकतावादी व अवसरवादी समय में अपने पिता के किसी राजनीतिक साथी की जयंती को विधायक बेटा किसी तामझाम वाले कार्यक्रम में नेताओं की उपस्थिति में आयोजन करने के बजाये खासतौर पर खिदमत ए खल्क की भावना से ओतप्रोत होकर दिव्यांगों को दिलासा देने की बजाये वास्तव में उन्हें राहत पहुंचाने के लिये दांतारामगढ़ के दांता कस्बे के गोविंदम विवाह स्थल प्रांगण में विधायक वीरेन्द्र सिंह ने दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ कैम्प आयोजित करके सच्चे जनप्रतिनिधि होने का हक अदा किया है।

18 व 19 जुलाई के दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ केम्प सम्पन्न, पूर्व सीकर जिलाप्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा की कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग सहायतार्थ केम्प के रुप मे जयंती मनाई | New India Times

शांत व सरल स्वभाव के धनी व मिठ्ठे बोल बोलने के साथ साथ राजनीतिक चतुराई के पैंतरेबाजी को ठीक से पहचानने वाले सीकर जिले के दांतारामगढ़ विधानसभा से पहली दफा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बने वीरेन्द्र सिंह को वैसे तो राजनीति पारिवारिक विरासत के तौर पर मिली है लेकिन विधायक बनने के बाद हरदम अपने क्षेत्र की आम-अवाम के मध्य रहकर उनके सूख-दुख का भागीदार बनकर जिस तरह से अपने आपको को सच्चा जनसेवक सिद्ध किया है वो उनके स्वयं के सुलझे जेहन व साफ जहनियत होने का पुख्ता सबूत माना जाता है।

18 व 19 जुलाई के दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ केम्प सम्पन्न, पूर्व सीकर जिलाप्रमुख दामोदर प्रसाद शर्मा की कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग सहायतार्थ केम्प के रुप मे जयंती मनाई | New India Times

दांता के गोविंदम विवाह स्थल में आयोजित उक्त दो दिवसीय (18-19 जुलाई) दिव्यांग सहायतार्थ कार्यक्रम में क्षेत्र से 500 से अधिक आये दिव्यांगों की सहुलियत के लिये कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता इंतजाम होना देखा गया। उनकी खिदमत में सोशल वर्कर (वोलेंटियर्स) पग पग पर मौजूद थे। पांच सौ से अधिक आये दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता अनुसार अंंधों को मेडिकल छड़ी, ट्राई साईकिल व बिना हाथ-पैर वालों को वहीं पर कृत्रिम हाथ-पैर लगाये गये। कार्यक्रम से राहत पाने वाले दिव्यागों की खुशी का अंदाजा उनके खिलते व मुस्कुराते चेहरे के साथ वापस घर लौटते समय साफ देखा जा सकता था।

कुल मिलाकर यह है कि दांतारामगढ़ विधायक वीरेन्द्र सिंह ने पूर्व जिला प्रमुख मरहूम दामोदर प्रसाद शर्मा की जयंती के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग सहायतार्थ कार्यक्रम को दिव्यागों की खिदमत करने के रुप में बदलने का जो तरीका अख्तियार किया उसकी चारों तरफ प्रशंसा होती देखी जा रही है। जबकि विधायक का इस पर कहना मात्र यह था कि उनको क्षेत्र की जनता ने अपना जनप्रतिनिधि चुना है तो उनका भी उनके प्रति कर्तव्य बनता है कि वो उनकी खिदमत में एक सच्चे जनसेवक के रुप में हरदम तैयार रहे। कोराना काल में क्षेत्र की जनता के मध्य रहकर जिस तरह से विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विधायक वीरेंद्र सिंह ने काम किया था। उस काम की चर्चा विभिन्न हिन्दी व अंग्रेजी राष्ट्रीय समाचार पत्रों में भी देखने को मिली थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article