कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने पर बीजेपी ने बुरहानपुर में मनाया जश्न | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने पर बीजेपी ने बुरहानपुर में मनाया जश्न | New India Times

लोक सभा चुनाव में इंदौर से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अक्षय कांति बम के भाजपा में शामिल होने पर सोमवार को बुरहानपुर के कमल चौराहे पर शाम 6 बजे आतिश बाज़ी कर जश्न मनाया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई। और कहा अब तो भाजपा में कांग्रेस के नेता ही नहीं बल्कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी आ रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष. डॉ मनोज माने ने कहा कि अब तक भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता शामिल हो चुके हैं। अब कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी इंदौर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे अक्षय कांति बम भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

इसलिए आज यहां काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता जमा हुए हैं और जश्न मना रहे हैं। डॉ मनोज माने ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अन्य दलों के नेता लगातार भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। आज देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में भगदड़ मची हुई है। देश और प्रदेश से कांग्रेस खोखली हो चुकी है।

भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल ने कहा यह भारतीय जनता पार्टी की कार्यप्रणाली से खुश होकर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं परिश्रम से खंडवा संसदीय क्षेत्र में कमल खिलना तय है। लेकिन जीत को ऐतिहासिक विजय में बदलने के लिए हमें कड़ी मेहनत करनी होगी।

इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, बलराज ना नवानी, महापौर माधुरी अतुल पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरण रायकवार, उमा कपूर, करुणा भट्ट, सवित्रा बत्रा, संध्या कदवाने, साधना पवार, कैलाश पारीख, संभाजी सगरे, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान, पार्षद भरत इंगले, नितेश दलाल, धनराज महाजन, मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, मनोज टंडन, किशोर शाह, किशोर राठौर धीरज नवानी, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.