प्रधानमंत्री की आलोचना करने पर निलंबित भाजपा नेता उसमान गनी को भेजा जेल | New India Times

अशफ़ाक़ क़ायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

प्रधानमंत्री की आलोचना करने पर निलंबित भाजपा नेता उसमान गनी को भेजा जेल | New India Times

बीकानेर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष  उसमान गनी को प्रधानमंत्री द्वारा राजस्थान में मंगलसूत्र व ज्यादा बच्चे पैदा करने सम्बंधित दिये भाषण के मोदी की आलोचना करने पर पहले छ साल के लिये पार्टी की सदस्यता के लिये निलंबित किया गया। फिर अगले दिन पुलिस ने 151 में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

उसमान गनी पर पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर 151 में गिरफ्तार करके सम्बंधित मजिस्ट्रेट के पास पैश किया जहां जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

गनी ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र मोदी की अकेले की पार्टी नहीं है। गनी ने कहा, राजस्थान में भाजपा तीन-चार सीट हार रही है। गनी ने यहां तक कहा कि भले ही मोदी प्रधानमंत्री हैं और पार्टी का सबसे बड़ा फेस है मुझे उनका स्टेटमेंट अच्छा नहीं लगा।

मोदी को वाहियात बात नहीं करनी चाहिए। कांग्रेस ने गनी के इस बयान को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पार्टी हरकत में आई और अनुशासन समिति ने गनी को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

कुल मिलाकर यह है कि सालों से भाजपा के लिये काम करने वाले भाजपा के अल्पसंख्यक नेता उसमान गनी को एक टीवी चैनल पर अपनी प्रतिक्रिया देने पर पहले उन्हें पार्टी से बाहर किया। फिर 151 में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.