पांच आदतन अपराधियों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के दिए गए आदेश | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पांच आदतन अपराधियों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के दिए गए आदेश | New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं लोकशांति बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने की कार्यवाहियों के तहत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के प्रतिवेदन के आधार पर जिला कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने नेपानगर थाना क्षेत्र के पांच आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। निम्नांकित बदमाशों को एक वर्ष के लिए बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से बाहर जाने के आदेश दिए गए हैं:

पांच आदतन अपराधियों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के दिए गए आदेश | New India Times

(1) छतरसिंग पिता रेमसिंग बारेला, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बाकड़ी, थाना नेपानगर, जिला-बुरहानपुर

छतरसिंगवर्ष 2018 से लगातार आपराधिक गतिविधियों एवं असामाजिक विध्वंसक कृत्यों में लिप्त है। उस पर थाना नेपानगर में डकैती, बलवा, शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण, शासकीय कर्मियों पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी 04 अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी लगातार अपराधिक कृत्यों में सक्रिय है। छतरसिंग पर नेपानगर पुलिस द्वारा दो बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई पर उसके द्वारा अपराध करना जारी रखा गया।

पांच आदतन अपराधियों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के दिए गए आदेश | New India Times

(2) फुलसिंग पिता सुबला भील , उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बाकड़ी, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर

आरोपी वर्ष 2022 से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है। उस पर हत्या का प्रयास, शासकीय वन भूमि पर अतिक्रमण, बलवा, मारपीट, डकैती, शासकीय कार्य में बाधा के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी अपने अपराधिक कृत्यों द्वारा क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने पर उतारू रहता है। आरोपी पर थाना नेपानगर में 09 अपराध दर्ज है।

पांच आदतन अपराधियों को बुरहानपुर एवं इसके निकटवर्ती जिले खंडवा, खरगोन, हरदा, बड़वानी की सीमा से निष्कासित कर बाहर जाने के दिए गए आदेश | New India Times

(3) सुडीया पिता छगन नार्वे जाति भील, उम्र 35 वर्ष निवासी राठियावाड़ी, ग्राम सीवल, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर

आरोपी वर्ष 2022 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, वन भूमि पर अतिक्रमण, डकैती, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है। इस पर पुलिस द्वारा समय-समय पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी सुडिया पर थाना नेपानगर  में 09 अपराध पंजीबद्ध है।

(4) रेवसिंग उर्फ़ रेमसिंग पिता पातलिया भील, उम्र 38, निवासी बाकड़ी, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर

आरोपी वर्ष 2022 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी पर हत्या का प्रयास, डकैती,बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है। इस पर पुलिस द्वारा समय-समय पर पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी रेवसिंग पर थाना नेपानगर  में 08 अपराध पंजीबद्ध है।

(5) हेमा पिता हरसुर मेघवाल चारण, उम्र 38 वर्ष, निवासी चारणवाड़ी, ग्राम सीवल, थाना नेपानगर, जिला बुरहानपुर

आरोपी वर्ष 2021 से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। आरोपी पर डकैती, हत्या का प्रयास, बलवा करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध है। इस पर पुलिस द्वारा कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी हेमा मेघवाल पर थाना नेपानगर में 11 अपराध पंजीबद्ध है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article