रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

लोकसभा चुनाव झाबुआ, रतलाम के लिए मतदान दिनांक 13 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है।
मतदान पर्ची का वितरण करने वाले मास्टर बीएलओ सभी मतदाताओं से अपिल कर रहे हैं और ये समझाइश दे रहे हैं की दिनांक 13 मई को आप सभी मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पर पहुंच कर वोट डालना है और अपने जिले का मतदान प्रतिशत बढा़ना है।
13 मई को सारे काम छोड़ कर सबसे पहले वोट देने जाना है। स्वतंन्त्र व निर्भिक होकर मत का प्रयोग करना है। मेघनगर में मतदान पर्ची का वितरण करते हुए बीएलओ पीटी आई जोसफ मावी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सायरा बानो बसंती प्रजापत, माया परमार, सपना सोलंकी, आदी तिलमिलाति धुप में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट देने की अपील कर रहे हैं।
