मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मानव सेवा संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष अरुण जोशी महाराज ने बताया कि दिनांक 04-05-24 को वल्लभाचार्य जी के जन्मोत्सव पर उनकी शोभायात्रा निकाली गई जिसमें मानव सेवा संस्था की ओर से संस्था सदस्य श्री धर्मेंद्र सोनी के जड़ियावाड़ा राजपुरा स्थित निवास पर शोभा यात्रा में आने वाले वैष्णव जनों को जल और निंबू पानी भेंट कर उनकी सेवा की गई। इस अवसर पर संस्था के सदस्य गण और पदाधिकारी मौजूद रहे।
