थाना गणपति नाका पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल लेकर घूम रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जप्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

थाना गणपति नाका पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल लेकर घूम रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जप्त | New India Times

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में थाना गणपति नाका पुलिस को अवैध पिस्टल लेकर घूम रहे एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र कुमार पाटीदार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना गणपति नाका पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है।

दिनांक 01.05.24 को गणपतिनाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने पास अवैध हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व जिन्दा कारतूस रखे हुए  है। अभी वह ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे उतावली नदी के पुलिया के पास खड़ा है। सूचना पर एएसआई शैलेश पाल, आर. प्रतापसिंह, आर. विनोद परिहार मौके के रवाना हुए। पुलिस टीम उतावली नदी की पुलिया के पास पहुंची। जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा व जिससे उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रमजान खां पिता मियां खां उम्र 40 वर्ष निवासी नई बस्ती आज़ाद नगर बुरहानपुर का बताया।

रमजान खां की तलाशी ली तो उसके बाएं तरफ पेन्ट में खोंसकर रखी हुई हस्तनिर्मित देशी पिस्टल व पेंट की जेब में 01 जिन्दा कारतूस पाया गया। आरोपी से पिस्टल व कारतूस रखने का लायसेंस पूछने पर नहीं होना बताया। आरोपी के कब्जे से उक्त हस्तनिर्मित देशी पिस्टल मैगजीन वाली एवं एक जिन्दा कारतूस कुल कीमती करीबन 10000 रूपये की जप्त की गयी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना गणपतिनाका पर अपराध क्रमांक 203/24 धारा 25(1-B)(a), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गणपति नाका निरी. टीसी शिंदे, एएसआई शैलेश पाल, प्रआर. नईम खान, आर. विनोद परिहार,आर. प्रताप सिंह का सराहनीय कार्य रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article