ग़रीबों की मसीहा बनीं विधायक रामबाई, नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा रहती हैं तैयार | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

ग़रीबों की मसीहा बनीं विधायक रामबाई, नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा रहती हैं तैयार | New India Times

दमोह जिले के किसान शासन-प्रशासन की नीतियों से ख़ासे परेशान हैं। जब इन किसानों की कहीं सुनाई नहीं हुई तो उन्होंने दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र से दबंग विधायक के नाम से मशहूर हो चुकी बसपा विधायक रामबाई को अपनी परेशानी सुनाई। दमोह में किसानों को खाद नहीं मिल रहा जिससे किसान ख़ासे परेशान है। दमोह जिले के किसानों ने एक राय होकर सहकारी संस्थाओं में खाद्य वितरण में हो रही अनियमितता से विधायक रामबाई को अवगत कराया जिन्होंने देर ना करते हुए मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ तीन गुल्ली दमोह गोदाम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरक किसानों को तुरन्त वितरण करने के लिये अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए।

ग़रीबों की मसीहा बनीं विधायक रामबाई, नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा रहती हैं तैयार | New India Times

विधायक रामबाई परिहार किसी परिचय की मोहताज़ नहीं। जब भी कोई भ्र्ष्टाचार करते पकड़ता है तो उसको विधायक रामबाई का सामना जरूर करना पड़ता है इसलिए तो रामबाई के पहुँचने से अधिकारियों के भी होश फाख्ता हो जाते हैं। इसके बाद रामबाई किसानों का काफिला लेकर दमोह जिले के कलेक्ट्रेट पहुँची जहाँ चल रही जनसुनवाई में आम जनता की तरह विधायक लाइन लगकर जिले के कलेक्टर तरुण राठी के सामने किसानों की समस्या रखी। इस पर कलेक्टर तरुण राठी ने बसपा विधायक की बात सुनी और एक-दो दिन में किसानों को खाद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। दमोह जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में विधायक मौजूद हैं लेकिन चारों विधानसभा क्षेत्र की जनता पथरिया की सपा विधायक रामबाई पर ही भरोसा जताते हैं, लोग इनके दबंग अंदाज के कायल हैं और लोगों को जब न्याय नहीं मिलता तब परेशान किसान रामबाई के दरवाज़े पर दस्तक देता है और उसे मिलता है तुरंत न्याय। तभी तो हम कहते है इलाका किसी का भी हो सिक्का तो रामबाई का चलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article