एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरटीओ महिला इंस्पेक्टर को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:एंटी करप्शन ब्यूरो ने आरटीओ महिला इंस्पेक्टर को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गिरफ्तार | New India Times

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय जयपुर देहात टीम द्वारा बुधवार को कार्यवाही करते हुए रींगस परिवहन कार्यालय में कार्यरत इंस्पेक्टर मुक्ता वर्मा सोनी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिदेशक श्री आलोक त्रिपाठी ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दी कि उसके चूना-पत्थर के ट्रकों के सुचारू परिवहन करवाने हेतु परिवहन कार्यालय रींगस में कार्यरत इंस्पेक्टर मुक्ता वर्मा सोनी द्वारा मंथली रिश्वत की राशि 1 लाख रुपए की मांग कर रही हैं। शिकायत में परिवादी ने यह भी बताया कि उसके द्वारा सीकर जिले में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का संचालन किया जा रहा है एवं आरटीओ इंस्पेक्टर द्वारा मांगी गई रिश्वत की राशि नहीं देने पर उसके ट्रकों का अनावश्यक चालान भी कर दिया गया जबकि परिवादी नियम एवं शर्तों के अनुसार अपने ट्रकों का संचालन कर रहे थे। मंथली रिश्वत की राशि 70 हजार रुपए तय की गई।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयपुर देहात श्री नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में उक्त मांग का सत्यापन करवा कर निरीक्षक जयपुर देहात श्री नीरज भारद्वाज मय टीम द्वारा ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरटीओ इंस्पेक्टर मुक्ता वर्मा सोनी को 70 हजार रुपए की रिश्वत की राशि लेते हुए गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article