भाजपा के भारी विरोध के बीच कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1000 बिस्तर वाले नये अस्पताल का तीसरी बार किया शिलान्यास | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

भाजपा के भारी विरोध के बीच कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1000 बिस्तर वाले नये अस्पताल का तीसरी बार किया शिलान्यास | New India Times

ग्वालियर में कांग्रेस और भाजपा के बीच कटोराताल पर अस्पताल के शिलान्यास को लेकर जमकर बवाल हुआ। मुद्दा 14 साल पुराने एक हजार बिस्तर के नए अस्पताल के शिलान्यास था। भाजपा के भारी विरोध के बीच कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी नए अस्पताल का तीसरी बार शिलान्यास कर गए। तीसरी बार हो रहे इस शिलान्यास को लेकर विरोध कर रहे विपक्षी भाजपाईयों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी, आंसू गैस के गोलेभी छोडे और वाटर कैनन से खदेडा भी। भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद अनूप मिश्रा की अगुवाई में हुए इस विरोध प्रदर्शन में अब तक कलपदार कुर्ता पजामा पहनने वाले कई नेताओं के कपड़े तक फट गए।

खास बात यह है भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, श्रीमती माया सिंह और ग्वालियर के कई बड़े दिग्गज भाजपा नेता नजर नहीं आये।

भाजपा के भारी विरोध के बीच कांग्रेस के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 1000 बिस्तर वाले नये अस्पताल का तीसरी बार किया शिलान्यास | New India Times

सवाल ये उठता है कि आखिर तीसरी बार शिलान्यास को लेकर भाजपाई आखिर इतना क्यों तमतमाए जबकि खुद भाजपा लगातार 15 साल तक सरकार में रहकर इसी नए अस्पताल का भूमिपूजन अलग अलग दो बार कर चुकी है।

वहीं कांग्रेस में इस अस्पताल के निर्माण की छटपटाहट से ज्यादा तीसरी बार शिलान्यास की बेकरारी लोगों को हैरान कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा शासनकाल में एक हजार बिस्तर के नए अस्पताल के भूमिपूजन और इसके जल्द ही निर्माण की खबरों से ग्वालियर के लोगों के कान थककर पक चुके हैं तो फिर प्रदेश की नई सरकार में इस अस्पताल का जल्द से जल्द निर्माण कर इसका लोकापर्ण करने से ज्यादा बेकरारी इसके तीसरी बार शिलान्यास को लेकर क्यों?

खैर..इन सवालों का शायद ही कोई सटीक जवाब दे, लेकिन ये पब्लिक है जो सब जानती है… क्योंकि लोकसभा चुनाव में अब ज्यादा वक्त नहीं है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article