अंकित तिवारी, बरेली (यूपी), NIT:

आज 28 अप्रैल 2024 को दिशा पैलेस बरेली में सर्व समाज युवा परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महापौर बरेली आदरणीय डॉ उमेश गौतम जी ने 25 लोकसभा बरेली प्रत्याशी श्री छत्रपाल गंगवार जी के लिए भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की जिसमें उन्होंने बरेली की उपलब्धियां व आगामी परियोजनाओं के विषय में भी चर्चा की। कार्यकम आयोजक पं. भवानी शंकर शर्मा जी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए बरेली के विकास की प्रगति की चर्चा करते हुए सफल कार्यक्रम का समापन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आदरणीय शिवानंद शास्त्री महाराज जी ने की।
कार्यक्रम आयोजक पं. भवानी शंकर शर्मा(राजा भैया), एड. विजय सिंह, सोनू ठाकुर, शिवांश शर्मा, ललित शर्मा, एड. पंकज सिसोदिया, एड. वंदना सिंह, शेखर शर्मा, राजू कश्यप, मोहित गोस्वामी, देवांश शंखधार, माधव पांडेय, निर्देश शर्मा आदि रहे।
