फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

बहराइच शहर के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के ढ़पालीपूर्वा में खेलते समय बच्चों ने किसी जहरीले पेड़ का फल खाया जिससे कुछ ही देर बाद बच्चों को घबराहट बेचैनी व उल्टी दस्त शुरू हो गए। अचानक दर्जनों बच्चों की हालत बिगड़ती देख मोहल्ले में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहाँ उन्हें चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती किया गया है। भर्ती किये गए बच्चों में इलाज के दौरान कुछ की हालत नाजुक बनी हुई गई।

एमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृष्टियां यह फ़ूड पवाईजनिग का मामला लग रहा है, बीमार बच्चों ने भी किसी पेड़ का फल खाने बाद उल्टी व घबराहट शुरू होने की बात बताई है। सभी बच्चों की स्थिति में इलाज के दैरान सुधार हो रहा है जल्द ही इसपर काबू पा लिया जाएगा।
