भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम का अनिल गुप्ता एवं विक्की शिर्के सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

अजय शर्मा, मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम का अनिल गुप्ता एवं विक्की शिर्के सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया ज़ोरदार स्वागत | New India Times

मुंबई विले पार्ले पूर्व भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रसिद्ध अधिवक्ता उज्जवल निकम का पहली बार आगमन हुआ। उनको भाजपा की तरफ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ता सहित कई बड़े व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कई लोगों ने उज्जवल निकम के साथ भेंट मुलाकात की। इसी दौरान वार्ड 87 से वार्ड अध्यक्ष विक्की शिर्के, उत्तर मध्य जिला उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी उज्जवल निगम को पुष्पगुच्छ देकर उनसे भेंट मुलाकात की। उत्तर मध्य मुंबई की यह लोकसभा सीट मुंबई की सबसे फेमस व हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत जोश दिखा है। शायद वो वजह निकम ही हैं क्योंकि वह एक साफ सुथरी ईमानदार छवि के मालिक हैं और देश भक्ति भी हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.