अनोखी परंपरा: 45 फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर मन्नत धारियों ने उतारी मन्नत | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

अनोखी परंपरा: 45 फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर मन्नत धारियों ने उतारी मन्नत | New India Times

परंपरा अनुसार झाबुआ-अलीराजपुर जिले में प्रतिवर्ष अनुसार धुलेटी के दिन शाम 4:00 बजे के लगभग परंपरागत गल कार्यक्रम ग्रामीण अंचलों में होता है। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की तादाद में जन सैलाब उमड़ता है। आदिवासी समाज अपनी परंपरा को आज भी बखूबी निभा रहा हैं।

अनोखी परंपरा: 45 फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर मन्नत धारियों ने उतारी मन्नत | New India Times

इस अनोखे आयोजन की तैयारियां काफी दिनों पहले से करनी पड़ती है, क्षेत्र का प्रसिद्ध व अनोखा कार्यक्रम आयोजित होता है। इस आयोजन में बच्चे बूढ़े जवान भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। मन्नत धारियों ने सर्व प्रथम गल देवता की पूजा अर्चना की ओर फिर मन्नत धारी 40 से 45 फीट ऊंचे लकड़ी से बने मचान पर चढ़ते हैं।

अनोखी परंपरा: 45 फीट ऊंचे मचान पर चढ़कर मन्नत धारियों ने उतारी मन्नत | New India Times

रस्सियों से बंध कर उल्टा लटक कर हाथ जोड़ कर गल देव की परिक्रमा करते हैं। परंपरा अनुसार बताते हैं ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। और घर में सुख शांति आती है। झाबुआ जिले के अंतरवेलीया, कल्याणपुरा, रायपुरिया, आदी ग्रामीण अंचलों में इस तरह के आयोजन होते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article