बावड़ी वाले बाबा दरगाह का मथुरा नगर निगम द्वारा रास्ता रोकाने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

बावड़ी वाले बाबा दरगाह का मथुरा नगर निगम द्वारा रास्ता रोकाने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन | New India Times

वक्फ संख्या 75 की 90 डिसमिल भूमि हज़रत उमर दराजो बावड़ी वाले बाबा की दरगाह स्थित गोविंद नगर बी सेक्टर पर नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा तार से बैरीकेडिंग कर रास्ता रोका गया है जिससे मजार पर आने वाले श्रद्धालुओं को चिरागी आदि जियारत करने में असुविधा हुई है जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। दरगाह के ख़ादिम मुशीर बाबा व श्रद्धालुओं द्वारा दरगाह की मरम्मत कराने की अनुमति हेतु सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया।

मुशीर बाबा ने बताया कि हजरतब उमर दराज बावड़ी वाले बाबा की दरगाह बहुत साल पुरानी है इसमें मुस्लिम समाज के अलावा सभी धर्म व जाति के लोग अपनी मन्नत मुराद व पूजा करते हुए आ रहे हैं।
नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा तार की बैरीकेडिंग कर‌कर दरगाह के नीचे स्थान में जाने से रोकथाम लगा दी गयी है क्योंकि वह जगह बहुत ही पुरानी है।
उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से ज्ञापन के माध्यम से कहा कि अब इस दरगाह में जाने के लिये बैरीकेडिंग और रुकावट कर दी गयी है जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। दरगाह पुरानी है कार्य कराये जाने की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article