लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी क्रमांक एक को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन की बारीकियों से कराया गया अवगत | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी क्रमांक एक को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन की बारीकियों से कराया गया अवगत | New India Times

लोकसभा आम निर्वाचन 2024  हेतु नियुक्त पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी क्रमांक-1 को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा चुनाव के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं चुनावी बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर देकर, उनका संतोषजनक समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि, अधिकारीगण प्रशिक्षण को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक प्राप्त करें, जिससे चुनावी प्रक्रियाओं का संपादन करने में आसानी हो सके। पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बताया कि, प्रशिक्षण किसी भी कठिन से कठिन कार्य को बेहतर एवं आसानी से संपादित करने का प्रथम चरण है। इसलिए दिए जा रहे निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त कर सौंपे गए कार्य-दायित्वों का निर्वहन बेहतर रूप से करें।

पीठासीन अधिकारी, पीठासीन डायरी का अनिवार्य अध्ययन करें। जिससे उनके क्या कार्य व कर्तव्य है, उसके बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण देते हुए सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया व ईवीएम, वीवीपीएटी की कार्यप्रणाली समझाई। मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में बताया कि मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी सबसे अहम है। मतदान सामग्री प्राप्त करने से लेकर सामग्री जमा करने एवं सम्पूर्ण मतदान प्रक्रिया के त्रुटिरहित संचालन, स्वतंत्र-निष्पक्ष मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी होती है।

प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी क्रमांक 1 को मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए प्रयुक्त किये जाने वाली बेलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपीएटी आदि के उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम मशीन संचालन की प्रक्रिया भी बतलाई गई। अधिकारियों द्वारा भी ईवीएम मशीन संचालन का अभ्यास किया गया। वहीं प्रशिक्षणार्थियों को मॉकपोल करके बताया गया एवं त्रुटियों के संबंध में जानकारी दी। लेख है कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार शासकीय सुभाष स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.