जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

जैन मिलन नगर बड़ौत शाखा द्वारा होली मिलन समारोह शगुन फार्म हाउस में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मिलन गौरव नरेन्द्र जैन राजकमल और शाखा अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया।

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

समारोह में जैन मिलन परिवार बड़ौत के सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारीगण की गौरवमयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम मे 300 वीर, वीरांगना एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ घसीटूमल जैन और सुनील जैन कश्मीरी स्वीट्स द्वारा किया गया।

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

जितेंद्र जैन द्वारा सभी को तंबोला गेम खिलाया गया। विजेताओं को वीरेंद्र जैन पिन्टी द्वारा होली उपहार देकर सम्मानित किया गया। संचालन वरदान जैन द्वारा किया गया। मंत्री विनय जैन द्वारा गुलाल से तिलक लगाकर सभी को होली महापर्व की बधाई दी गयी। समारोह में शाखा सदस्यों द्वारा गीत, संगीत, नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गयी।

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

राजेश जैन भारती और मनोज जैन द्वारा लाजवाब हास्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। कपल डांस के द्वारा सभी ने होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

जैन मिलन नगर बड़ौत ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में सुनील जैन, विनय जैन, नरेंद्र राजकमल, राजेश भारती, वरदान जैन, मनोज जैन पेट्रोल पंप वाले, नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, अदिश जैन, सुधीर जैन, राजेंद्र जैन, संजय जैन, अंचित जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, दिनेश जैन, डॉक्टर राकेश जैन, मुकेश जैन, मनोज जैन, अनिल जैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.