वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

हीट वेव और डेंगू, मलेरिया के मरीजों को लेकर जिला पुरुष अस्पताल ओयल में की गई प्रारंभिक तैयारियां का जायजा लेने स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ शैलेश परिहार शनिवार को जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने हीट वेव वार्ड और डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया। जिला पुरुष चिकित्सालय की व्यवस्थाएं उन्हें आल इज़ वेल मिली इस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की। सीएमएस डॉ आरके कोली ने बताया कि शनिवार की सुबह स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ शैलेश परिहार लखनऊ से चिकित्सालय आए थे। वह सीधे हिट वेव वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने तैनात स्टाफ से दवाओं की उपलब्धता की जानकारी की वातानुकूलित वार्ड को देखा, साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त मिली, ऑक्सीजन कंसेलटेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और बेड सब कुछ दुरुस्त मिला। जिस पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में उन्होंने निरीक्षण किया है, परंतु लखीमपुर जिला पुरुष अस्पताल का हीट वेव वार्ड उन्हें सबसे अच्छा मिला है। इसी के साथ उन्होंने मलेरिया को लेकर कुछ सुझाव दिए हैं, जिनमें बुखार से संबंधित आने वाले सभी मरीजों की मलेरिया जांच और पुष्टि के लिए एलाइजा टेस्ट के लिए कहा है, इसी के साथ अस्पताल में एक फीवर हेल्प डेस्क के लिए कहा जो पहले से संचालित है। अन्य सभी सुझावों को शासन की मंशा के अनुरूप अमल में लाया जाएगा। जिसे अमल में लाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ डीएमओ हरिशंकर वर्मा सहित जिला अस्पताल से डॉ ललित वर्मा, फार्मासिस्ट सहदेव सचान, मैट्रन रजनी मसीह, फार्मासिस्ट अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
