बुरहानपुर में आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन, पिचकारी आदि सामग्री पर मोदी जी की तस्वीर के साथ बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल, न संख्या, न मुद्रक का नाम, न प्रकाशक का नाम | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन, पिचकारी आदि सामग्री पर मोदी जी की तस्वीर के साथ बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल, न संख्या, न मुद्रक का नाम, न प्रकाशक का नाम | New India Times

बुरहानपुर में खंडवा संसदीय चुनाव क्षेत्र की घोषणा के साथ-साथ आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। उसके बावजूद भी बीजेपी के चुनाव चिन्ह वाली और प्रधानमंत्री मोदी के फोटो वाली चुनाव प्रचार सामग्री के रूप में ऐसी पिचकारी आदि जिस पर ना तो कुल संख्या अंकित है, ना ही मुद्रक/निर्माता का नाम, और ना ही प्रकाशक का नाम ही अंकित है, धड़ल्ले से बाजार में खरीदी और बेची जा रही है, किंतु उसके बावजूद शासन के अधिकारी तथा चुनाव आयोग आंख बंद करके बैठे हैं।

खंडवा संसदीय क्षेत्र से सांसद पद के निर्दलीय उम्मीदवार अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल ने विक्रेताओं और खरीददारों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग के साथ साथ, बीजेपी का चुनाव चिन्ह निरस्त किए जाने की मांग की है। श्री अग्रवाल ने यह भी कहा है कि इस आधार पर बीजेपी के प्रत्याशी का नामांकन रद्द किए जाने की कार्यवाही भी की जा सकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.