कांग्रेस की प्रेस वार्ता में डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा मुख्यमंत्री को पूरे आदिवासी समाज से  मांगनी चाहिए माफी | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी की प्रेस वार्ता संपन्न हुई। झाबुआ विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने लगाए कहीं गंभीर आरोप। कहा कांग्रेस सरकार के द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 जिसके माध्यम से कांग्रेस सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि देश में जनसाधारण को खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। खाद्य सामग्री पर हर नागरिक का पुरा पुरा अधिकार हो और सरकार के रूप में यह आपका कर्तव्य है की आप हमको कोई भीख नहीं दे रहे नहीं कोई आदिवासी भिखारी है और ये आपने हमारे आदिवासी भाईयो के आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई है इसके लिए मुख्यमंत्री को पूरे आदिवासी समाज से माफी मांगनी चाहिए। जब भी मुख्यमंत्री आते है आदिवासियों के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं एसे कई गम्भीर आरोप विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होकर कहीं इस अवसर पर थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिंह मेडा, जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, राणापुर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मथियस डामोर, प्रवक्ता साबिर फिटवेल आदी नेता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.