हालात बदलने हैं तो शिक्षा के लिए युद्ध जरूरी है: मंत्री हर्ष यादव | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

हालात बदलने हैं तो शिक्षा के लिए युद्ध जरूरी है: मंत्री हर्ष यादव | New India Times

प्रदेश सरकार के शुद्ध के लिए युद्ध अभियान से सकारात्मक परिणाम सामने आये हैं। यदि हम सभी शिक्षा में सुधार चाहते हैं तो शिक्षा के लिए भी युद्ध आवश्यक है। इसे चुनौती के रूप में लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार से अगली पीढ़ी का भविष्य
सुखद होगा, उक्त बात प्रदेश सरकार के कुटीर, ग्रामोद्योग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हर्ष यादव ने स्थानीय नेहरू महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कही।

हालात बदलने हैं तो शिक्षा के लिए युद्ध जरूरी है: मंत्री हर्ष यादव | New India Times

शासकीय नेहरू महाविद्यालय के नव नियुक्त जनभागीदारी समिति अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों के हालात देखकर भविष्य की चिंता होती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कई समस्याएं हैं परंतु उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकार गंभीरता से काम कर रही है। नौजवानों के लिए रोजगार एक बड़ी समस्या है जिसे कमलनाथ सरकार ने चुनौती के रूप लिया है। प्रदेश की सरकार योग्य युवाओं को रोजगार से वंचित नहीं होने देगी। प्रदेश में सरकारी या निजी क्षेत्रों में अब जो भी रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे उनमें 70 फीसदी प्रदेश के युवाओं की हिस्सेदारी होगी। प्रदेश की भरोसेमंद सरकार के प्रयासों से प्रदेश में कई क्षेत्रों में निवेश आरंभ हो रहा है जिससे रोजगार के व्यापक अवसर उत्पन्न होंगे। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हू कि नेहरू महाविद्यालय सागर जिले का अच्छा महाविद्यालय बने इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूँ। कालेज में कैंटीन की शुरूआत भी होगी। छात्राओं की मांग पर एनसीसी भी आरंभ किये जाने हेतु प्रयास कर रहा हूँ। खेलकूंद ग्राउंड की समस्या है, बड़ी जगह होने के बाद भी उसका विकास नहीं हो सका है, खेल संसाधनों की कमी दूर कर ग्राउंड का विकास कराया जाऐगा। मैं महाविद्यालय के साथ हूँ मैं चाहता हू कि इसका समुचित विकास हो, स्नात्कोत्तर की कक्षायें आरंभ हों इसके लिए मैं प्रयासरत हूँ। कांग्रेस सरकार के समय लॉ कालेज आरंभ हुआ था परंतु कुछ समय के बाद बंद हो गया, मैं पुनः आरंभ करवाने के लिए प्रयास करूंगा। यह बहुत पुरानी मांग है कि क्षेत्र के बेहद ईमानदार कर्मशील एवं लोकप्रिय विधायक एवं महाविद्यालय के संस्थापक द्वारका प्रसाद जी के कटारे के स्मारक का निर्माण कराया जाए। शीघ्र ही इस परिसर में उनकी स्मृति में स्मारक निर्माण एवं प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। प्रदेश में कार्यरत अतिथि विद्वानों एवं अतिथि शिक्षकों एवं अन्य संविदा कर्मचारियों के संबंध में सरकार गंभीर है, मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि एक कमेटी बनाकर इनकी समस्याओं समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष आशीष बाबा राजौरिया ने कहा कि मुझे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जिसका पालन मैं पूरी निष्ठा के साथ करूंगा। महाविद्यालय के विकास एवं समस्याओं के समाधान के लिए मैं बिना किसी राग द्वेष के निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करूंगा।

कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष कु. ऑचल आठया, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय बृजपुरिया, प्राचार्य डॉ.एन.एस. राजपूत सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में नवनिर्मित साईकिल स्टैण्ड का लोकार्पण किया गया। महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मंत्री यादव द्वारा पुरस्कार ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमति द्रोपती रजक, प्राध्यापक संतोष मिश्रा, ओमप्रकाश दुबे, हेमलता रिछारिया, ए.के.नेमा, कलीम खान, बालमुकुंद सोनी, अरविंद शांडिल्य, रजनीश जैन, रोहित जैन, रोहित स्थापक, सौरभ नामदेव, सैंकी राय, शुभम शर्मा, सतीश राजौरिया, शिवराज दीवान, राकेश चौरसिया, सुरेन्द्र वैरागी, कलू सकवार, कृष्ण कुमार यादव, मोनू भारके, भुवनेन्द्र लोधी, अभिषेक राजपूत, भरत रजक सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.