इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रुपी तीर मारकर कांग्रेस को बे मौत मारना: मुख्यमंत्री मोहन यादव | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रुपी तीर मारकर कांग्रेस को बे मौत मारना: मुख्यमंत्री मोहन यादव | New India Times

संत नगरी में थांदला के गौरवशाली संत 108 पुण्य सागरजी महाराज के दर्शन करने का समय नहीं निकाल पाने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागरसिंह चौहान के लिए प्रचार करने आये। पेटलावद पंडित कमल किशोर नागर की कथा में शामिल होकर हेलिकॉप्टर से थांदला रोड़ शो में शामिल होने आए मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

हेलीपेड से बायपास होते हुए मुख्यमंत्री खजूरी पहुँचे जहाँ बड़ी देर से खड़ें ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का फूलों से स्वागत किया और थांदला रोड़ शो के लिए आगे आगे चलने लगे। मुख्यमंत्री का रोड़ शो नगर के मुख्य मार्गों पर जन समूह का स्वागत अभिवादन स्वीकारते हुए जवाहर मार्ग होती हुई मठवाला कुआ पहुँची जहॉ अपने चिर परिचित अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस ने गरीबों का सोशण किया है। कांग्रेस लुटेरा ने दुतारा री पार्टी है ये घमण्डिया लोग किसी का भला नही कर सकते है इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रूपी तीर मारकर कांग्रेस को बे मौत मारना है।

इनका घमंड रावण की तरह है जिसकी नाभि में वोट रुपी तीर मारकर कांग्रेस को बे मौत मारना: मुख्यमंत्री मोहन यादव | New India Times

नरेंद्र मोदी के नाम पर मुख्यमंत्री ने वोट मांगते हुए कहा की दुनिया का नम्बर एक देश बनाने के लिए मोदी दिन रात काम कर रहा है और देश के दुश्मनों को ठिकाने लगाने के लिए मोदी को जाना जाता है। मोदी ने अपना सारा जीवन देश सेवा के लिए लगाया जिसका खुद का कोई घर नही उसने गरीबों के घर बनाये, मुफ्त राशन दिया, गैस कनेक्शन दिया अब फिर से मोदी सरकार बनेगी तो गरीबों को मुफ्त बिजली भी मिलेगी। मुख्यमंत्री देश के साथ धर्म की बात करने से भी नही चुके। उन्होंनें कहा आज अयोध्या में राम जी खुश हो रहे है, महाकाल की बदलती तस्वीर बदल गई है ऐसे में कृष्ण की जय बोलते हुए उन्होंनें मथुरा साधने का इशारा कर दिया।
थांदला में यादव ने मोदी के नाम पर वोट मांगें वही लोकसभा प्रत्याशी को एक शब्द कहने तक का मौका नही मिला जो जनचर्चा का विषय बना हुआ है।

मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अजजा प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, पूर्व सासंद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष भानु भूरिया सहित झाबुआ व थांदला के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री के नगर में रोड़ शो को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ अन्य स्थानों से आये पुलिस दल ने सुबह से ही नगर का अतिक्रमण व व्यापारियों की दुकानों का सामना हटवाया वही पूरे बाजार में पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
नगर में रोड़ शो को लेकर ग्रामीणों व नगर जनों में भारी उत्साह देखा गया लेकिन मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाने के कारण निराशा रही और उत्साह को फीका कर दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article