झाबुआ, रतलाम लोकसभा की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती सुमित्रा मैडा ने थामा कांग्रेस का दामन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

New India Times

रतलाम, झाबुआ लोकसभा की निर्दलीय प्रत्याशी आदिवासी दबंग नेता सुमित्रा मेडा अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं। सुमित्रा मेडा ने झाबुआ कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होकर प्रेस वार्ता में कहा हमारे जल जंगल जमीन एवं संविधान को बचाने की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है।

भारतीय जनता पार्टी संविधान को खत्म करना चहाती है। इस लिए में आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर रही हूं और आज से कांग्रेस को वोट देने की अपील मैं करुंगी जो में आदीवासी संगठन में रहकर जो काम करती थी वो में अब कांग्रेस पार्टी में रहकर गरीब दबे कुचले शोषित वंचित लोगों की आवाज को बुलंद करूंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री हमारे आदिवासी भाइयों को कहते हैं फोकट का अनाज की बात करते हैं गरीब आदिवासियों का मज़ाक़ उड़ाया जाता है।

झाबुआ कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में झाबुआ विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा यह जीत हार की लड़ाई नहीं है संविधान बढ़ाने की लड़ाई है इसमें आप सभी लोगों को भी हमारा साथ देना चाहिए जब संविधान नहीं बचेगा तो तानाशाही और अधिक बढ़ जाएगी इसलिए हम यह लड़ाई लड़ते रहेंगे। प्रेस वार्ता झाबुआ विधायक डॉ विक्रांत भूरिया, आदिवासी नेता सुमित्रा मैडा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश राका, मथियस भूरिया, आदी नेता उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.