नवाज़ शरीफ़ की बिरयानी खाने वाला फिर से चुनकर आया तो पाकिस्तान में पटाखे जरूर फूटेंगे: उद्धव ठाकरे | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

नवाज़ शरीफ़ की बिरयानी खाने वाला फिर से चुनकर आया तो पाकिस्तान में पटाखे जरूर फूटेंगे: उद्धव ठाकरे | New India Times

‘यह सारे शिवसैनिक मेरी पुश्तैनी संपत्ति हैं इसे मूझसे कैसे छीन सकोगे? मोदी ने महाराष्ट्र के भगवे ध्वज को गद्दारी का कलंक लगाया है और अपने पाप छिपाने के लिए गद्दार भाजपा के साथ गए हैं, कल केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब यही लोग भाजपा को लात मारेंगे।’ इस प्रकार से उद्धव ठाकरे ने कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के ऊपर ताबड़तोड़ हमले किए। जलगांव के शिवतीर्थ मैदान पर अपनी पार्टी से जलगांव लोकसभा सीट के प्रत्याशी करण पवार के प्रचार के लिए आयोजित विशाल जनसभा में ठाकरे बोल रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री के गिरते हुए भाषण स्तर पर बेहद कड़ा बयान देते कहा कि मोदी कहते है कि अगर कांग्रेस चुनकर आई तो पाकिस्तान में पटाखे जलेंगे लेकिन मैं कहूंगा कि नवाज शरीफ के जन्मदिन पर चुपके से बिरयानी खाने वाला अगर फिर से चुनकर आया तो पाकिस्तान में पटाखे जरूर फूटेंगे। कर्नाटक में बलात्कारी प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगने वाले मोदी की सरकार दुर्भाग्य से बनी तो शायद प्रज्वल इनके मंत्री परिषद में महिला बाल विकास मंत्री बनाया जाएगा। महाराष्ट्र में भाजपा के सभा के मंच से मोदी के सामने मुनगंटीवार नाम का एक मंत्री भाई बहन के पवित्र नाते को पाप लगाता है ये इनकी संस्कृति है। मणिपुर जल रहा है अब तक 56 इंच वाला वहां गया नहीं, कल जम्मू कश्मीर में सेना पर हमला हुआ घाटी में कश्मीरी पंडित सुरक्षित नहीं हैं। हम भी राम भक्त हैं और हमारी इस भक्ति की आड़ में भाजपा का ढोंग हमें मंजूर नहीं है। एक अकेला सब पर भारी साथ में हैं सब भ्रष्टाचारी। इस्तेमाल करो और फेंक दो यह भाजपा की नीति है। भाजपा का विचार मतलब इस देश का संविधान नहीं है। कल तक RSS वाले अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराते नहीं थे। मैं जब मुख्यमंत्री था तब राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया, ग़रीबों को शिवभोजन दिया। कपास, सोयाबीन, प्याज, उत्पादक किसानों के साथ सरकार क्या कर रही है? PM सम्मान के नाम पर ये लोग किसानों को 6 हजार रुपया दे रहे हैं और GST के जरिए लाखों रुपया किसानों की जेब से लूट रहे है। अगर आप लोगों ने इस तानाशाही को फिर से चुनकर दिया तो याद रखना आपकी आने वाली पीढ़ी आपसे सवाल पूछेगी।

नवाज़ शरीफ़ की बिरयानी खाने वाला फिर से चुनकर आया तो पाकिस्तान में पटाखे जरूर फूटेंगे: उद्धव ठाकरे | New India Times

शिवसेना नेता उन्मेष पाटिल ने अपने संबोधन में मंत्री गिरीश महाजन के दस साल के कार्यकाल की क्लास लगा दी। पाटिल ने कहा की जामनेर का चंगू और चालीसगांव का मंगु इन दोनों चंगु-मंगू ने जलगांव जिले के विकास को रोक रखा है। जामनेर का संकट मोचक जलगांव जिले के लिए संकट है। यह मंत्री दो नंबर का पैसा कमाने के पीछे लगा है।  जिले का कपास उत्पादक किसान बर्बाद हो चुका है। महाजन महाराष्ट्र के प्याज की सुनवाई करने नासिक गए और फायदा गुजरात के किसानों का कर आए। जामनेर के महाशय महिला सक्षमीकरण की बात करते हैं और 2019 में स्मिता वाघ का टिकट काटते हैं‌ मंच पर मविआ इंडिया गठबंधन के सभी नेता गण और निर्भय बनो के संयोजक असीम सरोदे, विश्वंभर चौधरी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article