संदीप शुक्ला, दबोह/लहार (मप्र), NIT:

जब तक लहार क्षेत्र में सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह जैसे सेवक है लहार क्षेत्र का कभी अमंगल नही हो सकता है, यह बात लहार नगर पंचायत द्वारा आयोजित माँ मंगला देवा मेला के उद्घाटन अवसर पर श्री श्री 1008 दंदरौआ सरकार रामदास महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि डॉ गोविन्द सिंह के ऊपर दंदरौआ सरकार की कृपा है। वहीं सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने कहा कि राजनीति पर पद आते जाते रहते हैं कभी इसका अभिमान नहीं करना चाहिये। मैं किसी पद रहू या न रहूँ लेकिन लहार का मेला हमेशा लगता रहेगा और इसकी भव्यता निरंतर बढ़ती रहेगी। लहार का नाम समूचे हिंदुस्तान में हो इसलिये लहार मेले में देश के प्रख्यात कवि डॉ कुमार विश्वास, अल्ताफ़ राजा जैसे देश के लोकप्रिय हस्तियां को आमंत्रित किया जा रहा है, लहार की जनता विकास में सहयोग करे। मेरा यह आखरी चुनाव है लेकिन इन पांच सालों में लहार का विकास देखने लायक होगा।
कार्यक्रम का संचालन लहार नगर पंचायत के उपाध्यक्ष एडबोकेट नरेश सिंह चौहान ने किया। आभार नगर पंचायत के सीएमओ पिरोहित ने किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी, पूर्व मंडी अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह राजवबाबू, सँस्कार एवं आस्था टीवी के भजन पंडित पवन शास्त्री ने अपने विचार ब्यक्त किये ।। इस मौके पर नगर पंचायत के अध्यक्ष छक्कु लाल वर्मा,एबं लहार नगर पंचायत के समस्त पार्षदगणों ने दंदरौआ सरकार महंत जी का सॉल एबं श्रीफल देकर उनसे आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता शिलनारायन तिवारी, पूर्व युवक कांग्रेस के रास्ट्रीय सचिव अनिरुद्ध प्रताप सिंह, दतिया जिला उपाध्यक्ष सन्तोष लश्करी, दबोह नगर पंचायत उपाध्यक्ष रफ़ीक खान सहित काँग्रेस पार्टी के नेतागण एवं लहार नगर के सभी गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार गण मौजूद रहे।
