एक साथ दो-दो अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं, ईद की खुशियां मातम में बदली, ईद के दिन सड़क दुर्घटना में हुई थी पति-पत्नी की मौत | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:एक साथ दो-दो अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं, ईद की खुशियां मातम में बदली, ईद के दिन सड़क दुर्घटना में हुई थी पति-पत्नी की मौत | New India Times

बहराइच जिला के वीरवार फखरपुर थाना क्षेत्र के रुकना पुर में एक साथ पति पत्नी की अर्थी उठी तो हर किसी की आंखें नम हो गई। आज सुबह रुकना पुर खुर्द के कब्रस्तान में मिट्टी दी गई। बुधवार ईद के दिन लखनऊ- बहराइच हाइवे के टोल प्लाजा के नजदीक वेगनआर कार व बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार अपने घर रुकना पुर से गौसपुर ससुराल जा रहे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक सवार नियाज अहमद पुत्र जुगनू उम्र 60 साल, रेशमा पत्नी नियाज अहमद की मौत हो गई और बाइक चालक गुफरान उम्र 19 साल घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। देर रात पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कर शव परिजनों को सौंपे गए। एक साथ पति पत्नी की अर्थी उठी तो पूरा इलाका गमगीन हो गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article