बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बस की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की मौत | New India Times

शुक्रवार दोपहर बारह बजे धुले जिले की साक्री तहसील क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया है। यहां दो बाइक सवारों की बस की चपेट में आने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक असंतुलित हो कर बस के नीचे चली गई जिससे पहियों ने कुचलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद गुस्साए नागरिकों ने करीब एक घंटे तक महामार्ग को जाम कर के रखा। मौके पर साक्री पुलिस ने पहुँच कर शवों को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने भेजा। मृतक की शिनाख्त परशुराम दगा बागुल 40 वर्ष तथा हीरामन चिंतामन गायकवाड़ 40 वर्ष के रूप में हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article