‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ पर रेल मुख्यालय हाजीपुर में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ पर रेल मुख्यालय हाजीपुर में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

भारत विभाजन की विभीषिका की याद में पूर्व मध्य रेल द्वारा आज रेल मुख्यालय, हाजीपुर सहित सोनपुर, समस्तीपुर, दानापुर, धनबाद तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय एवं महत्वपूर्ण स्टेशनों पर देश विभाजन की विभीषिका को दर्शाती फोटो प्रदर्शनी लगायी गयी।

इसकी जानकारी देते हुए हाजीपुर रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बिरेंद्र कुमार ने आज सोमवार की शाम बताया कि, मुख्यालय, हाजीपुर में महाप्रबंधक अनुपम शर्मा की उपस्थिति में स्वतंत्रता सेनानी नन्ददेव प्रसाद ने ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राष्ट्रगान भी हुआ। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा भारती शर्मा ने भी मुख्यालय, हाजीपुर में ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस‘‘ पर रेल मुख्यालय हाजीपुर में फोटो प्रदर्शनी का हुआ आयोजन | New India Times

इस अवसर पर वरिष्ठ उच्चाधिकारी, कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल, स्काउट्स व गाइड्स, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थें। प्रदर्शनी में विभाजन की विभीषिका का देश झेलने वाले लोगों के चित्र, तत्कालीन समाचार पत्रों का कतरन आदि प्रदर्शित किए गए हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों, उनके परिजनों सहित सभी से प्रदर्शनी में शामिल होने तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। एक कार्य योजना के तहत् ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ तथा ‘‘मेरी माटी मेरा देश‘‘ के सफल कार्यान्वयन में भी पूर्व मध्य रेल अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है ।

पूर्व मध्य रेल के 47 स्टेशनों सहित अन्य कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रदर्शनी लगायी गयी है। स्टेशनों पर लगायी गयी फोटो प्रदर्शनी को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं और विभाजन की विभीषिका को गहराई से महसूस कर रहे हैं ।

फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया है कि भारत का विभाजन किसी भी विभीषिका से कम नहीं था, जिसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। भारत के लोगों ने लाखों कुर्बानियां देकर ब्रिटिश हुकूमत से आज़ादी प्राप्त की थी, लेकिन भारत की आज़ादी के साथ देश का भी विभाजन हुआ।

भारत विभाजन की विभीषिका में नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और बहुतों को जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान के दर्द को चित्रों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।

By nit