मोहनलालगंज तहसील प्रशासन की मिलीभगत से जबरौली ग्राम पंचायत में किया जा रहा है सरकारी जमीन व तालाब पर अवैध कब्जा | New India Times

सद्दाम हुसैन, मोहनलालगंहज/लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज तहसील प्रशासन की मिलीभगत से जबरौली ग्राम पंचायत में किया जा रहा है सरकारी जमीन व तालाब पर अवैध कब्जा | New India Times

जहां प्रदेश की सरकार व प्रशासन निरंतर भू माफियाओं के ऊपर शिकंजा कस रही है तो वहीं प्रशासन के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा भू माफियाओं को जोर दिया जा रहा है जिसके चलते भू माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह सार्वजनिक तालाब व सरकारी जमीन को भी बेच कर अपनी कमाई का जरिया बना रहे हैं। जिससे प्रदेश की सरकार व प्रशासन को लचीला साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे ऐसे भूमाफिया!

मोहनलालगंज तहसील प्रशासन की मिलीभगत से जबरौली ग्राम पंचायत में किया जा रहा है सरकारी जमीन व तालाब पर अवैध कब्जा | New India Times

जी हां आपको बताते चलें कि मामला लखनऊ मंडल के मोहनलालगंज विकासखंड के ग्राम पंचायत जबरौली गांव का है। जहां पर भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन पर किया जा रहा है अवैध कब्जा वाह जमीन से लगे सर्वजनिक तालाब की प्लॉटिंग कर उचित मूल्य पर जमीन बेची जा रही है। आपको बता दें कि ग्राम सभा जबरौली परगना निगोहा की गाटा संख्या 2149/6.937 हे• व गाटा संख्या 1573/0.076 व गाटा संख्या 147/0.253 और गाटा संख्या 152/2.681 हे• भूमि पर भू माफियाओं का कब्जा है। जबकि भू माफियाओं द्वारा गाटा संख्या 2149 पर अवैध तरीके से प्लाटिंग कर ली कई ज्यादा मूल्य पर बेचा जा रहा है जबकि उपरोक्त गाटा संख्या सर्वजनिक तालाब के नाम दर्ज है।जिससे यह साफ पता चलता है कि भू माफियाओं के कितने हौसले बुलंद है इसका अनुमान खुद ही लगाया जा सकता है।इसकी खबर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रतिनिधि को जब हुई तब उन्होंने उप जिला अधिकारी को लिखित ज्ञापन और निष्पक्ष जांच कराने के आदेश मांग की। अब देखने वाली दिलचस्प बात यह है कि ऐसे जालसाजी करने वाले भू माफियाओं पर प्रशासन कब शिकंजा कसेग।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article