फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नगर पालिका परिषद चेयरपर्सन रुबीना रेहान के प्रतिनिधि एवं पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खान आढ़ती ने आज अधिशासी अधिकारी व पालिका के अन्य अधिकारियों के साथ झिंगहा घाट स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल पहुंच कर साफ सफाई का जायज़ा लेते हुये रोशनी, पानी आदि की गत वर्षों के अपेक्षा और बेहतर व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये।
हाजी रेहान ने साफ सफाई के कार्य में लगे पालिका कर्मियों से कहा कि विसर्जन स्थल से लेकर उन पंडालों और मार्गों पर भी साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए जहां से मूर्तियां उठ कर विसर्जन घाट तक आनी हैं, उन मार्गों पर साफ सफाई चूनाकारी और रोशनी की व्यवस्था की जाये जिससे कि किसी को भी कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि आपसी तालमेल बनाय रखें और कहीं पर कोई शिकायत मिलती है तो फौरी उसका निस्तारण करें। विसर्जन स्थल के निरीक्षण के दौरान पालिका चेयरपर्सन के प्रतिनिधि हाजी रेहान खान आढ़ती के साथ अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अलावा सफाई निरीक्षक अवनीश दूबे, सुरेश कुमार मिश्रा, फ़हीम अहमद खां, प्रमोद श्रीवास्तव व के के सक्सेना, इकबाल अहमद खां आदि लोग उपस्थित थे।
