आईपीएस कॉलेज बेला की बावड़ी में चल रहे एनसीसी कैडेट्स (गर्ल्स) कैंप में उपस्थित 250 छात्राओं एवं स्टाफ को सूबेदार सोनम पाराशर और जितेंद्र शर्मा द्वारा दी गई यातायात नियम संबंधी सम्पूर्ण जानकारी | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आईपीएस कॉलेज बेला की बावड़ी में चल रहे एनसीसी कैडेट्स (गर्ल्स) कैंप में उपस्थित 250 छात्राओं एवं स्टाफ को सूबेदार सोनम पाराशर और जितेंद्र शर्मा द्वारा दी गई यातायात नियम संबंधी सम्पूर्ण जानकारी | New India Times

आज 13 अक्टूबर 2021 को आईपीएस कॉलेज बेला की बावड़ी में चल रहे एनसीसी कैडेट्स (गर्ल्स) कैंप मैं उपस्थित 250 छात्राओं एवं स्टाफ को सूबेदार सोनम पाराशर और जितेंद्र शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की गई. यातायात नियम संबंधी शार्ट वीडियो फिल्म और पॉवर प्वाइंट के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी, जैसे- हमें सड़क उपयोग करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। यातायात को कंट्रोल एवं रेगुलेट कराए जाने के माध्यम जैसे ट्रैफिक सिग्नल, मैनुअल ट्रैफिक साइन और सड़क संकेत। यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर किस तरह मैनुअल और ई चालान किए जाते हैं। सुरक्षित वाहन चालक के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, वाहन चलाते वक्त वाहन संबंधी किन कागजों का रखना आवश्यक है। ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया। हेल्मेट एवं सीट बेल्ट की उपयोगिता एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता हेतु नेक दिल नागरिक कानून के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

सेमिनार के अंत में सभी गर्ल्स कैडेट्स और स्टाफ को ग्वालियर पुलिस के महिला सुरक्षा संबंधी (my traffic my safety app) के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदाय की गई। My traffic my safety app को आसानी से गूगल प्ले स्टोर और सवारी वाहनों पर लगे my traffic my safety कार्ड पर लगे बारकोड को स्कैन करके डाउनलोड किया जा सकता है। आप एप में जैसे ही सवारी वाहन का नंबर डालेंगे तब उस सवारी वाहन के ड्राइवर और वाहन मालिक की संपूर्ण जानकारी को आप देख सकते इस एप के माध्यम से आप अपनी प्रेजेंट लोकेशन को अपने फैमिली मेंबर्स या किसी अन्य को भेज सकते है जिसे आप अपनी सुरक्षा के तोर पर भेजना चाहे आप इस एप में अपनी यात्रा के रूट को भी गूगल मैप पर देख सकते है। my traffic my safety app कि जानकारी प्राप्त होने के बाद सेमिनार में उपस्थित सभी गर्ल्स कैडेट्स द्वारा ग्वालियर पुलिस की इस नवीन पहल की काफी सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कर्नल श्री जे.जे अब्राहिम सर और एनसीसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.