आप एक अच्छे ऑफिसर्स तभी बनेंगे जब आप बिना किसी भेद-भाव के सबको एक समान रूप से देखेंगे: डीआईजी ग्वालियर | New India Times

गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आप एक अच्छे ऑफिसर्स तभी बनेंगे जब आप बिना किसी भेद-भाव के सबको एक समान रूप से देखेंगे: डीआईजी ग्वालियर | New India Times

बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में प्रशिक्षणरत् सहायक कमांडेंट को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसका आज दिनांक 18.08.2023 को कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्रीमती कृष्णावेणी देशावतु, भापुसे एंव पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यक्रम शुरूआत में एसपी ग्वालियर द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर एंव बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के डिप्टी कमांडेंट श्री विष्णुधार मिश्रा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला समापन कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री सत्यप्रकाश मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के अधिकारीगण एंव प्रशिक्षणरत् 50 सहायक कमांडेंट्स उपस्थित रहे।

आप एक अच्छे ऑफिसर्स तभी बनेंगे जब आप बिना किसी भेद-भाव के सबको एक समान रूप से देखेंगे: डीआईजी ग्वालियर | New India Times

इस अवसर पर डीआईजी ग्वालियर रेंज ने उपस्थित प्रशिक्षणरत् सहायक कमांडेंट्स से पुलिस के प्रति उनकी राय तथा पुलिस से उनकी अपेक्षाओं को जाना एंव सुना तद्उपरांत डीआईजी मैड़म ने कहा कि पुलिसिंग में आपकी स्मार्टनेस और आपका अनुभव ही काम आता है, कैसे आपको अपना कार्य अच्छे से करना है इसके लिये आम लोगों को धैर्यपूर्वक सुनना जरूरी है। एक अच्छा ऑफिसर्स आप तभी बनेगें जब आप लोगों को जातपात, धर्म, उसके बैकग्राउंड को तथा उसके जेंडर को चाहे वो महिला हो या पुरूष को नजरअंदाज करके सबको एक समान रूप से देखेगें और जो अपराधी है उसे उसकी सजा दिलायेगें तथा निर्दोष को न्याय दिलवायेगें। हमें अपनी छवि समाज में अच्छी रखनी चाहिये उसके लिये हमें लोगों के साथ मिलकर काम करना चाहियें। अपना कार्य पूर्णतः ईमानदारी से करना चाहिये। साथ ही डीआईजी ग्वालियर ने प्रशिक्षणरत् सहायक कमांडेंट्स को संबोधित करते हुये कहा कि आप सभी अपनी लाइफ में कभी भी शॉर्टकट नही लेेंगें, आप यंग जनरेशन है आप अपने दिमाग का उपयोग करके आगे बढेंगें। आप सभी अपने आप को मानसिक और शारिरिक स्वस्थ रखेगें तभी आप लोगों को सुरक्षित रख पायेगें।

पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने कहा: कि आप लोगों ने दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान समझा होगा कि पुलिस कैसे प्रेशर में रहकर कार्य करती है। पुलिस का काम सिर्फ क्रिमिनल से सामना करना नहीं होता है बल्कि आमजनता की समस्या को संवेदनापूर्वक सुनकर उसका विधिसम्मत समाधान भी करना होता है। कोविड के समय पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के साथ ही आम लोगों को अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई थीं। पुलिस भी अन्य फोर्सेज का ही हिस्सा है, जैसे आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ लोगों की रक्षा करती है उसी प्रकार पुलिस भी समाज में शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा आमलोगों की सुरक्षा का कार्य भी करती है, बस हम लोगों की ड्रेसेस का रंग ही अलग-अलग होता है और अपना-अपना कार्य करने का तरीका अलग होता है। मगर हम सभी का उद्देश्य एक ही है। इसके साथ ही अंत में एसपी ग्वालियर द्वारा प्रशिक्षणरत् सहायक कमांडेंट्स को उनके भविष्य के लिये शुभकामनायें दी गई।

इस अवसर पर बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के डिप्टी कमांडेंट श्री विष्णुधार मिश्रा ने कह: की हमारा ग्वालियर पुलिस के साथ अच्छा एक्सपीरियंस रहा है। हमने बेसिक पुलिसिंग के बारे में समझा कि कैसे पुलिस आम जनता के बीच रह कर क्रिमिनल्स से निपटती है। साथ ही सीखा है कि कैसे एसपी सर एक कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाते हैं। जिससे ज़िले की पुलिस एक टीम के रूप में कार्य करती है।

कार्यक्रम के अंत में डिप्टी कमांडेंट श्री विष्णुधार मिश्रा द्वारा डीआईजी ग्वालियर रेंज एंव एसपी ग्वालियर को बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की ओर से स्मृति चिन्ह् भेट किया। और ग्वालियर पुलिस की ओर से डिप्टी कमांडेंट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.